,

ग्वालियर में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई फॉर्च्यूनर, 5 की मौत

ग्वालियर में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई फॉर्च्यूनर, 5 की मौत

ग्वालियर-झांसी हाईवे पर रविवार सुबह 6:35 बजे एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार रेत से भरी ट्रैक्टर-ग्वालियर-झांसी हाईवे पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार सभी पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीब साढ़े 5 से 6 बजे के बीच मालवा कॉलेज के सामने हुआ।

मोड़ पर सामने आई ट्रॉली, कार अनियंत्रित
जानकारी के अनुसार, युवक झांसी से एक कार्यक्रम में शामिल होकर ग्वालियर लौट रहे थे। जैसे ही कार मोड़ के पास पहुंची, सामने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आ गई। तेज रफ्तार होने से ड्राइवर कार को नियंत्रित नहीं कर सका और गाड़ी सीधे ट्रॉली के नीचे घुस गई।

कटर से काटकर निकाले गए शव
टक्कर के बाद कार बुरी तरह ट्रॉली में फंस गई। शव अंदर ही फंसे रह गए। पुलिस व स्थानीय लोगों ने कटर मशीन की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला। हादसे में आदित्य जादौन, राम पुरोहित, क्षितिज उर्फ प्रिंस राजावत, कौशलेन्द्र भदौरिया और अभिमन्यु सिंह की मौत हुई।

प्रॉपर्टी कारोबारी का इकलौता बेटा था प्रिंस
कार ग्वालियर के प्रॉपर्टी कारोबारी उमेश राजावत की थी। शनिवार रात परिवार के साथ धार्मिक स्थल से लौटने के बाद उनका इकलौता बेटा प्रिंस दोस्तों के साथ कार लेकर निकल गया था। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

एयरबैग फटे, स्पीड 120 किमी से ज्यादा होने का अंदेशा

पुलिस के मुताबिक कार के सभी एयरबैग खुलकर फट चुके थे, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार की गति 120 किमी प्रति घंटा से अधिक रही होगी। मौके से शराब की खाली बोतलें और डिस्पोजेबल गिलास भी मिले हैं।

पुलिस कारणों की जांच में जुटी
सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हाईवे एम्बुलेंस टीम सबसे पहले मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 29 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Varanasi News : जो कल तक चोर थे आज दरोगा बनने का कर रहे ढोंग: सीएम योगी

Varanasi News : वाराणसी में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

Canada में हिजाब, पगड़ी और क्रॉस पहनने पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यूबेक के बिल 21 को दी मंजूरी

Canada: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीक पहनने…

CG: सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

CG: 1. सड़क हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा का हाथ फ्रैक्चर, गनमैन…

MP: मोबाइल स्कैम से लेकर शीतलहर तक; जानिए प्रदेश के ताजा अपडेट

MP: 1. पुराने मोबाइल खरीदने के बहाने साइबर ठगी, निजी फोटो और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 28 नवंबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Tribal Protest : आदिवासी समाज का ऐलान, सरकार की परीक्षा, जल-जंगल-जमीन पर फिर सिय़ासी संग्राम

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Tribal Protest : रायपुर, छत्तीसगढ़ में आदिवासी आंदोलन के…

PDA Manifesto : अखिलेश का दांव, कितना बदलेगा चुनाव, प्रणपत्र को BJP ने बताया ढकोसला पत्र

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव PDA Manifesto : लखनऊ, उत्तर प्रदेश की चुनावी बिसात...…

Jharkhand News : जमशेदपुर पहुंचे सीएम सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी को दी श्रद्धांजलि

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड…