,

सोनभद्र खदान हादसा: ड्रिलिंग के दौरान धंसी खदान, 1 की मौत, कई मजदूर के दबे होने की आशंका

सोनभद्र खदान हादसा: ड्रिलिंग के दौरान धंसी खदान, 1 की मौत, कई मजदूर के दबे होने की आशंका

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में खदान में ड्रिलिंग के दौरान बड़ा हादसा हुआ। दोपहर करीब ढाई बजे अचानक खदान की एक दीवार धंस गई, जिससे भारी मात्रा में मलबा करीब 150 फीट नीचे गिर गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि लगभग 15 मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

ब्लास्टिंग के लिए ड्रिलिंग जारी थी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खदान में नौ कंप्रेशर मशीनों से ब्लास्टिंग के लिए ड्रिलिंग का काम चल रहा था। हादसे वाली जगह पर उस समय 18 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। NDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…