,

आगरा: टेम्पो चोरी करने वाला गिरोह मुठभेड़ के बाद बेनकाब, दो घायल और एक गिरफ्तार

आगरा: टेम्पो चोरी करने वाला गिरोह मुठभेड़ के बाद बेनकाब, दो घायल और एक गिरफ्तार

Reporter: Farhan Khan, Edit By: Mohit Jain

आगरा के थाना एत्मादौला क्षेत्र में टेम्पो चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह को पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। नगला देवजीत इलाके में पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हुआ, जिसमें बदमाशों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

दो बदमाश घायल, एक गिरफ्तार
मुठभेड़ में दो बदमाशों सोहिल और शशिकपूर को पैरों में गोली लगी, जबकि तीसरा आरोपी आकाश बिना किसी चोट के गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाशों को तत्काल इलाज के लिए एस.एन. मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनकी सुरक्षा में पुलिस बल तैनात है।

साजिश और बरामदगी
पुलिस ने मौके से 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस और चोरी किया गया टेम्पो बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह रामबाग फ्लाईओवर और आसपास के क्षेत्रों से टेम्पो चोरी कर अवैध तरीके से बेचता था।

गिरोह के अन्य सदस्य तलाश में
पुलिस ने कहा कि गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की तलाश जारी है। इलाके में लगातार हो रही टेम्पो चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में राहत की लहर है और लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…