,

भिलाई: शंकराचार्य यूनिवर्सिटी एनुअल फंक्शन में छात्रों की भिड़ंत, थाने के सामने भी हुई मारपीट

भिलाई: शंकराचार्य यूनिवर्सिटी एनुअल फंक्शन में छात्रों की भिड़ंत, थाने के सामने भी हुई मारपीट

Reporter: Vishnu Gautam, Edit By: Mohit Jain

भिलाई के शंकराचार्य यूनिवर्सिटी में आज आयोजित एनुअल फंक्शन के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हिंसक रूप ले लिया। विवाद के बाद दोनों पक्ष स्मृति नगर थाने के सामने आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट की, जिसमें कई छात्रों को चोटें आईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी छात्रों को वहां से हटाया। घायल छात्र ईशान चंद्रवंशी की रिपोर्ट पर आदित्य गिरी और अन्य छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने कहा कि जो भी छात्र इस झगड़े में दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना