,

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की अर्जी पर MP हाईकोर्ट में सुनवाई आज

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की अर्जी पर MP हाईकोर्ट में सुनवाई आज

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के विरुद्ध भोपाल के एमपी-एमएलए कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट के खिलाफ अंतरिम राहत की मांग वाली अर्जी पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में बुधवार को सुनवाई होगी।

मानहानि मामला है आधार
मामला मानहानि के मुकदमे से जुड़ा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र आकाश विजयवर्गीय ने यह मामला दर्ज किया है। आरोप है कि नवंबर 2020 में कोलकाता में आयोजित एक सभा में अभिषेक ने आकाश को “गुंडा” कह दिया था।

पेशी में नहीं हुए हाजिर
इस प्रकरण की सुनवाई मई 2021 से भोपाल के एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। अभिषेक बनर्जी पेशी में हाजिर नहीं हुए, जिसके कारण कोर्ट ने उनके विरुद्ध 11 अगस्त और 26 अगस्त के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

हाईकोर्ट में चुनौती
अभिषेक बनर्जी ने इस गिरफ्तारी वारंट को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसके साथ ही उन्होंने अंतरिम राहत की मांग संबंधी आवेदन भी प्रस्तुत किया है। न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार अग्रवाल की एकलपीठ के समक्ष मामला सुनवाई के लिए लगाया गया है।

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…