,

बिहार चुनाव 2025: दूसरे चरण में भी बंपर 67.14% मतदान, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी रही जबरदस्त

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bihar Elections 2025: 67.14% voter turnout in the second phase, with strong participation from women and youth

किस तरफ रहा महिला और युवा का रुझान, स्वदेश न्यूज के एग्जिट पोल में अनुमान

by: vijay nandan

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की 122 सीटों पर गुरुवार को शाम 5 बजे लगभग 67.14% मतदान दर्ज किया गया। इसके बढ़कर 70 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है। आज सुबह मतदान की रफ्तार धीमी रही, लेकिन दोपहर बाद मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस बार का मतदान प्रतिशत 2020 के विधानसभा चुनाव से लगभग 6 प्रतिशत अधिक रहने वाला है।

महिलाओं और युवाओं की बढ़ी भागीदारी

कई जिलों में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक वोट डाले। खासतौर पर किशनगंज, बांका, कैमूर और गया में महिला मतदान प्रतिशत 70% से भी ज्यादा रहा। युवाओं की बड़ी तादाद में उपस्थिति से मतदान केंद्रों पर उत्सव जैसा माहौल दिखा। पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं के लिए आयोग ने विशेष सुविधा केंद्र भी बनाए थे।

चुनाव आयोग की सख्त निगरानी रही

निर्वाचन आयोग ने बताया कि दूसरे चरण में कुल 20 जिलों की 122 सीटों पर वोट डाले गए। मतदान को शांतिपूर्ण बनाने के लिए अर्धसैनिक बलों की 250 से अधिक कंपनियां तैनात रहीं। राज्य के सभी संवेदनशील इलाकों में वेबकास्टिंग और लाइव मॉनिटरिंग सिस्टम की व्यवस्था की गई थी।

कहीं हल्की झड़प के बीच शांतिपूर्ण रहा मतदान

नवादा और अररिया जिलों में समर्थकों के बीच मामूली झड़पें दर्ज की गईं, लेकिन स्थिति तुरंत नियंत्रण में ले ली गई। शेष सभी जिलों में मतदान बिना किसी बड़ी घटना के संपन्न हुआ। सीमांचल और मगध क्षेत्र में दोपहर बाद भारी भीड़ उमड़ी, जिससे कई बूथों पर मतदान समय बढ़ाना पड़ा।

किसने नेता ने क्या कहा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में वोट डालने के बाद कहा, “हर वोट बिहार के विकास की दिशा तय करेगा।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (Twitter) पर लिखा, “बिहार के भाइयों-बहनों से अपील है कि लोकतंत्र के इस पर्व में उत्साहपूर्वक हिस्सा लें।” राजद नेता तेजस्वी यादव और जनसुराज के प्रशांत किशोर ने भी मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की।

14 नवंबर को खुलेगा भाग्य का पिटारा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम 14 नवंबर सुबह 8 बजे से घोषित किए जाएंगे। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बार मुकाबला बेहद करीबी है। NDA बनाम महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। स्वदेश न्यूज़ और अन्य चैनलों के एग्जिट पोल शाम 6:30 बजे से प्रसारित होंगे, जो रुझानों की पहली झलक पेश करेंगे।

मतदान के बाद नेताओं का दावों का दौर शुरू

पहले चरण में 111 सीटों पर Bihar Legislative Assembly Election 2025 के मतदान का प्रतिशत 64.66 % का रिकॉर्ड किया गया।

इस बार पहले चरण से ज्यादा क्यों हुआ मतदान ?

कुछ प्रमुख कारण ये हैं:

Election Commission of India ने मतदान-प्रक्रिया को और सुगम बनाया, उदाहरण के लिए, सभी बूथों पर 100 % लाइव वेबकास्टिंग सुनिश्चित की गई। महिलाओं, युवाओं और दिव्यांग मतदाताओं की भागीदारी में वृद्धि हुई। विशेष प्रबंधों के तहत उन्हें मतदान केंद्रों तक पहुँच आसान बनाई गई। राजनीतिक प्रतिस्पर्धा तेज थी, जिससे मतदाताओं में “इस बार वोट डालने” की चेतना अधिक बनी। मतदाता सूचियों (वोटर रोल्स) की सफाई भी इस बार की गई थी, जिससे अधिक सही एवं सजीव मतदाता संख्या सामने आई।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र