Maharashtra Assembly Election 2024: गृह मंत्री अमित शाह की सभी चुनावी रैलियां रद्द, दिल्ली के लिए हुए रवाना, जानिए कारण…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Maharashtra Assembly Election 2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियां तेज हैं। इसी बीच आज यानी रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चार रैलियां तय थी। लेकिन अचानक से सभी प्रोग्राम रद्द कर नागपुर से निकल गए। गढ़चिरौली, वर्धा और नागपुर जिलों के काटोल और सावनेर में उनकी सभी चार बैठकें रद्द कर दी गईं हैं। मिली जानकारी के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह को चुनावी समय में महाराष्ट्र की सभाएं रद्द कर दिल्ली रवाना होना पड़ा है। जानकारी सामने आई है कि, मणिपुर के ग्राउंड जीरो पर स्थिति संभालने और मॉनिटरिंग के लिए सीआरपीएफ डीजी इंफाल रवाना हो गए हैं।

6 विधायकों के साथ 3 मंत्रियों के घरों पर प्रदर्शनकारियों…
जिरीबम जिले में लापता हुए छह लोगों का शव मिलने के बाद फिर प्रदर्शन शुरू हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने मंत्रियों और विधायकों के घरों को भी नहीं छोड़ा, वहां भी घुसकर तोड़फोड़ की। जानकारी के मुताबिक 6 विधायकों के साथ 3 मंत्रियों के घरों पर प्रदर्शनकारियों ने हमला बोला है। सीएम आवास के पास भी हमला किया गया है। राज्य सरकार ने पांच जिलों में कर्फ्यू लगाकर इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।

मंत्रियों ने इस्तीफा की भी पेशकश…
मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरीबम जिले में लापता हुए छह युवकों का शव मिलने के बाद फिर प्रदर्शन शुरू हो गया है। प्रदर्शकारियों ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री सापम रंजन खपत और सार्वजनिक वितरण मंत्री एल सुसींद्रो सिंह और शहरी विकास मंत्री वाई खेमचंद के बंगले समेत कुछ विधायकों के घरों पर भी प्रदर्शकारियों ने धावा बोला है। सुरक्षा कर्मियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को तीतर-बितर करने के लिए कई राउंड आंसू गोले चलाएं। जानकारी के मुताबिक कुछ समाचार चैनलों के कार्यालय पर भी हमला हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक मंत्रियों ने इस्तीफा की भी पेशकश की है।

सीएम हाउस और सचिवालय को घेरने निकले प्रदर्शनकारी
प्रदर्शनकारी सचिवालय और सीएम हाउस की ओर आगे बढ़ रहे हैं हालांकि चप्पा चप्पा पर पुलिस बल और सुरक्षाकर्मी मौजूद है जो उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गले लगातार चला रहे हैं। राज्य के मुख्य सचिव वीनीत जोशी ने इम्फाल पश्चिम और पूर्व,बिष्णुपुर, थौबल, कचिंग, कंगपोकपी और चुराचांदपुर जिलों कर्फ्यू लगाकर इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।

अब फिर से कैसे शुरू हुआ प्रदर्शन
कुछ दिन पहले सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 हथियारबंद कुकी उग्रवादियों को मार गिराया था। उसके बाद तीन महिला और तीन बच्चे लापता हो गए थे जिनके शव हाल में ही मिले। जिसके बाद फिर प्रदर्शन ने हिंसात्मक रूप धारण कर लिया।

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बलरामपुर में दर्दनाक सड़क

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. MP में पेट्रोल-डीजल के

Horoscope 25 May 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास से

Ringas Visit : रींगस पहुंचे UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा, बाबा श्याम के किए दर्शन

Ringas Visit : श्री श्याम मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना Ringas Visit