Gaothan Dispute : गौठान को नुकसान पहुंचाने का लगाया आरोप
Gaothan Dispute : मगरलोड क्षेत्र के ग्राम सांकरा में गौठान को क्षति पहुंचाने के मामले को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश देखने को मिला। नाराज ग्रामीणों ने मगरलोड थाने का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।

Gaothan Dispute : सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे थाने
जानकारी के अनुसार पूर्ववर्ती सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत ग्राम पंचायत सांकरा में बनाए गए गौठान में लगे तार कांटा को हेमलाल पाल और गणेश पाल द्वारा काटकर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। इस घटना से नाराज होकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मगरलोड थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
Gaothan Dispute : पुलिस पर एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि गौठान को नुकसान पहुंचाने वाले आरोपियों के खिलाफ मगरलोड पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को थाने में संरक्षण दे रही है।
Gaothan Dispute : थाने के सामने किया प्रदर्शन
पुलिस कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया और न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी की। इस दौरान थाने के बाहर माहौल काफी गर्माया हुआ नजर आया।
Gaothan Dispute : ग्रामीणों ने की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गौठान गांव की सार्वजनिक संपत्ति है और उसे नुकसान पहुंचाना गंभीर मामला है।
READ MORE : Himachal Traffic : गर्मी से बचने हिमाचल पहुंचे सैलानी, मनाली-शिमला में लगा ‘महाजाम’

