MP Weather : मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, अगले 5 दिन राहत नहीं, कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

MP Weather : मध्य प्रदेश में गर्मी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

MP Weather : मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के भोपाल केंद्र ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में तीव्र लू चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर, पूर्व और मध्य मध्यप्रदेश में तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना रहेगा, जिससे लोगों को दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। 23 मई को जारी मौसम बुलेटिन के मुताबिक, कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि छिंदवाड़ा समेत कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहा। इससे रातें भी बेहद गर्म बनी हुई हैं।

MP Weather : कई जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

MP Weather

मौसम विभाग ने 27 मई तक कई जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। 23 से 24 मई के बीच सतना, पन्ना, छतरपुर और टीकमगढ़ में भीषण लू चलने की संभावना जताई गई है। वहीं दतिया, भिंड, रीवा, मऊगंज, कटनी, दमोह, निवाड़ी और मैहर में भी गंभीर हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा विदिशा, रायसेन, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया और जबलपुर समेत कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 25 से 27 मई तक भी प्रदेश में गर्मी का यही दौर जारी रह सकता है।

MP Weather : मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

आईएमडी ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, ओआरएस, छाछ, नींबू पानी और अन्य इलेक्ट्रोलाइट युक्त पेय पदार्थ लेने की सलाह दी गई है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। किसानों को सुबह और शाम के समय सिंचाई करने तथा पशुओं के लिए छाया और पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखने की सलाह दी गई है।

MP Weather : मानसून को लेकर क्या है अपडेट?

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। आने वाले दिनों में मानसून के और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। वहीं 28 मई से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई गई है, जिससे मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।

Ringas Visit : रींगस पहुंचे UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा, बाबा श्याम के किए दर्शन

Ringas Visit : श्री श्याम मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना Ringas Visit

UPSC Prelims Exam : आज, दो पालियों में होगी परीक्षा

UPSC Prelims Exam : आज आयोजित होगी यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में रेड अलर्ट

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. MP TOP 10: भोपाल में ट्विशा शर्मा मौत मामले की दूसरी

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: रायपुर में पेट्रोल के दाम ₹105 के पार

Horoscope 24 May: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए खास