,

Surguja Police Action: सरगुजा पुलिस का बड़ा अभियान, 77 वारंटियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश

Surguja Police Action

Surguja Police Action: 17 साल से फरार महिला वारंटी भी पुलिस गिरफ्त में

Surguja Police Action: अम्बिकापुर में सरगुजा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिलेभर में चलाए गए अभियान के तहत 57 स्थाई वारंट और 20 गिरफ्तारी वारंट तामील करते हुए कुल 77 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में 17 साल से फरार चल रही एक महिला स्थाई वारंटी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

महिला थाना पुलिस ने वर्ष 2009 से फरार आरोपी महिला को पकड़ने में सफलता हासिल की। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों पर की गई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Surguja Police Action: डीआईजी और एसएसपी के निर्देश पर चला विशेष अभियान

यह अभियान डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिलेभर में चलाया गया। कोतवाली, गांधीनगर, लखनपुर, लुंड्रा, सीतापुर सहित कई थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने एक साथ कार्रवाई की।

पुलिस ने गिरफ्तार सभी वारंटियों के फिंगरप्रिंट और बायोमेट्रिक स्कैन भी किए हैं, ताकि भविष्य में अपराधियों की पहचान और निगरानी में तेजी लाई जा सके। सरगुजा पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और फरार आरोपियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह विशेष अभियान जारी रहेगा।

READ ALSO: Weather Update: नौतपा की तपिश के बीच कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, मानसून ने बढ़ाई रफ्तार

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…

सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए Prithvi Shaw Akriti Agarwal, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री व…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…