By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > धर्म-संस्कृति > Chanakya Niti : क्यों सब कुछ पाकर भी लोग रहते हैं दुखी? चाणक्य नीति ने बताई वो 3 चीजें, जहां संतोष ही सबसे बड़ा धन है
धर्म-संस्कृति

Chanakya Niti : क्यों सब कुछ पाकर भी लोग रहते हैं दुखी? चाणक्य नीति ने बताई वो 3 चीजें, जहां संतोष ही सबसे बड़ा धन है

Abhishek Singh
Last updated: May 24, 2026 6:22 pm
By Abhishek Singh
Share
3 Min Read
SHARE

Abhishek Singh

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य को जीवन में सुख और शांति पाने के लिए अपनी इच्छाओं को सीमित करना जरूरी है। चाणक्य नीति के अनुसार, जिस व्यक्ति ने जीवन में इन चीजों में संतोष कर लिया, वह सुखी जीवन जीता है। चलिए जानते हैं इस बारे में।

Contents
Chanakya Niti : इन चीजों में रखें संतोषChanakya Niti : इन 3 चीजों में न करें संतोष
Chanakya Niti

Chanakya Niti : इन चीजों में रखें संतोष

संतोषषस्त्रिषु कर्तव्य: स्वदारे भोजने धने।
त्रिषु चैव न कर्तव्यो अध्ययने जपदानयो:।।

  1. भोजन में संतोष – चाणक्य नीति का यह श्लोक कहता है कि जितना भी भोजन आपको मिले और जैसा भी सात्विक भोजन उपलब्ध हो, उसी में संतुष्ट रहना चाहिए। स्वाद और लालच के पीछे भागकर जरुरत से ज्यादा खाना हमेशा शारीरिक कष्ट का कारण बनता है। ऐसे में भोजन का अनादर या उसकी बुराई कभी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इसका असर आपके भाग्य और सेहत दोनों पर ही पड़ता है।
  2. धन में संतोष – अपनी मेहनत और ईमानदारी से जितना धन आपने कमाया है हमेशा उसी में खुश रहना सीखें। दूसरों के धन को देखकर लालच करना या ज्यादा कमाने की दौड़ में व्यक्ति की मानसिक शांति नष्ट हो जाती है। आचार्य चाणक्य का कहना है कि अपनी क्षमता से ज्यादा खर्च करने से व्यक्ति कर्ज में डूब जाता है। इसलिए इस बात का हमेशा ध्यान रखें।
  3. जीवनसाथी में संतोष – जो लोग अपने जीवनसाथी (पति या पत्नी) के रूप-रंग या स्वभाव में ही संतुष्ट रहते हैं और उनका सम्मान करते हैं, उनका वैवाहिक जीवन हमेशा शांतिपूर्ण तरीके से बीतता है। वहीं जो लोग अपने पार्टनर से संतुष्ट नहीं रहते और दूसरों की ओर आकर्षित होते हैं, उसका जीवन हमेशा दुख-दर्द से भरा रहता है।

Chanakya Niti : इन 3 चीजों में न करें संतोष

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में कुछ ऐसी भी चीजों का जिक्र किया गया है कि जीवन में किन चीजों से कभी संतुष्ट नहीं होना चाहिए, तभी आप सफलता की ओर अग्रसर हो सकते हैं। इसमें शामिल है – विद्या यानी ज्ञान पाने की इच्छा, जप यानी ईश्वर की भक्ति और दान। इन तीन चीजों को लेकर मनुष्य को कभी संतोष नहीं करना चाहिए और हमेशा इन्हें बढ़ाने का प्रयास करते रहना चाहिए।

READ MORE : Chanakya Niti: किसी के बुलाने पर भी भूलकर न जाएं इन 4 जगहों पर, नहीं तो हो सकता है अपमान

TAGGED:Chanakya NitiHindi NewsMPMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP News
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मध्य प्रदेश

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign : सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में इंदौर से हुई महाअभियान की शुरुआत

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

Tiranga Yatra : भोपाल में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाएगी कर्मश्री

By Abhishek Singh
1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को मिला बड़ा तोहफा, भिंड में लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Pin Postमध्य प्रदेश

Ladli Behna Yojana 38th Installment : सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़, भिंड को दी 322.29 करोड़ की सौगात

By Swadesh News
CM Mohan Yadav Gwalior Airport Visit
मध्य प्रदेश

CM Mohan Yadav Gwalior Airport Visit: ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचे सीएम मोहन यादव, भिंड के लिए हुए रवाना; प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट और प्रदेश अध्यक्ष ने किया पौधरोपण

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?