,

Mandla news: इंदौर दूषित पानी कांड पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, मंडला में घंटी बजाओ अभियान

Report: Ashok Agrawal

Mandla news: इंदौर में दूषित पानी की घटना को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में मंडला जिले में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में घंटी, घंटा और मंजीरा लेकर मंडला स्थित कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके और सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के आवास तक पहुंचे और दोनों के बंगलों का घेराव किया।

स्थिति को देखते हुए मंत्री और सांसद के आवासों के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। सुरक्षा के लिए दोनों बंगलों पर बैरिकेडिंग की गई, लेकिन प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़ दिए।

बैरिकेड्स तोड़ने के बाद कांग्रेसियों ने मंत्री और सांसद के बंगलों के बाहर घंटी-घंटा बजाकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों को अंदर जाने से रोकते समय कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक मर्सकोले सड़क पर गिर पड़े।

हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन पर डटे रहे।

कांग्रेस ने इस आंदोलन को प्रदेश की “सोई हुई सरकार” को जगाने का प्रयास बताया और इसे “घंटी बजाओ अभियान” के तहत किया गया उग्र प्रदर्शन करार दिया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए “रघुपति राघव राजा राम” की प्रार्थना भी की।

कांग्रेस कार्यकर्ता इंदौर दूषित पानी कांड को लेकर जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहे हैं और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए दिखाई दिए।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…