By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > Pin Post > Rahul Gandhi on Modi Government : ‘मोदी सरकार की एक साल में विदाई’ ? पीएम मोदी के खिलाफ मोर्चे पर राहुल गांधी
Pin Postस्वदेश एजेंडा

Rahul Gandhi on Modi Government : ‘मोदी सरकार की एक साल में विदाई’ ? पीएम मोदी के खिलाफ मोर्चे पर राहुल गांधी

Pramod Shrivastav Editorial Head
Last updated: May 24, 2026 11:21 pm
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Share
4 Min Read
SHARE

Pramod Shrivastav Editorial Head

Rahul Gandhi on Modi Government : वैश्विक संकट का असर, भारत में सियासी गदर ,राहुल की भविष्यवाणी, कितनी सटीक, कितनी लफ्फाजी ?

Rahul Gandhi on Modi Government : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक साल में सरकार की विदाई वाले बयान ने देश की राजनीति में नया सियासी ताप बढ़ा दिया है। दरअसल राहुल गांधी ने दावा किया कि अगले एक साल में पीएम मोदी की विदाई तय है और देश में बदलाव की राजनीति तेज होने वाली है। उन्होंने महंगाई, किसानों के मुद्दे और विदेशी नीति को लेकर मोदी सरकार को घेरा। राहुल गांधी ने यहां तक कहा कि जब तक मौजूदा सरकार नहीं बदलेगी, महंगाई बढ़ती रहेगी।राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्राओं और ईंधन बचत की अपील को लेकर भी तंज कसा। राहुल गांधी ने कहा कि एक तरफ जनता से विदेश यात्रा टालने और पेट्रोल कम इस्तेमाल करने को कहा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ सरकार की प्राथमिकताएं अलग दिखाई देती हैं।आपको बता दें कि वर्तमान में पश्चिम एशिया संकट और अमेरिका-भारत ट्रेड डील को लेकर भी कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं। राहुल गांधी ने मोदी सरकार की विदेश नीति को यूनिवर्सल जोक तक कह चुके हैं, लेकिन बीजेपी का कहना है कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में है। देश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का यह दौर ऐसे समय में चल रहा है, जब आर्थिक चुनौतियां, वैश्विक तनाव और घरेलू मुद्दे सरकार और विपक्ष दोनों के लिए बड़ी परीक्षा बने हुए हैं। अब राहुल गांधी के बयान के बाद सियासी आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति नए दौर में प्रवेश करती दिखाई दे रही है। इसी मुद्दे पर हम चर्चा करेंगे लेकिन पहले ये रिपोर्ट देख लेते हैं।।

Rahul Gandhi on Modi Government : देश में बढ़ते आर्थिक और वैश्विक संकट के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर निशाने पर लिया है। कांग्रेस की एक बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि अगले एक साल के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक हालात और देश में बढ़ता आर्थिक असंतोष इसके बड़े कारण बनेंगे। राहुल ने कहा कि देश आर्थिक और कूटनीतिक चुनौतियों के दौर से गुजर रहा है। जिस तरह परिस्थितियां देश में बन रही हैं, उससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है, उसका असर भारत की राजनीति पर दिखाई देगा। राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, वैश्विक तनाव और आर्थिक दबाव को लेकर मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए। इससे पहले भी राहुल गांधी का कहा था कि देश आर्थिक तूफान की ओर बढ़ रहा है और इसका सबसे बड़ा असर आम जनता पर पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकार जनता से त्याग की अपील कर रही है, लेकिन खुद सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोग उसी रास्ते पर नहीं चल रहे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि आज देश में जो आर्थिक हालात कर दिए हैं उसके लिये मोदी सरकार जिम्मेदार है।

READ MORE : Tiger Attack : बांधवगढ़ में बाघ के हमले से महिला की मौत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिए 25 लाख रुपये मुआवजे के निर्देश

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsRahul Gandhi on Modi GovernmentTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Follow:
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख परिचय एवं करियर (Career Highlights) शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उन्होंने अन्य विषयों में अध्यन के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से परास्नातक में अपनी व्यावसायिक शिक्षा पूरी की है। पत्रकारिता में अनुभव: ये ईटीवी, बंसल न्यूज, भारत समाचार, एक्सप्रेस मीडिया सर्विस, आईएनडी-24 जैसे न्यूज चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान/हालिया जुड़ाव: ये वर्तमान में प्रमुख समाचार चैनल व मीडिया नेटवर्क 'स्वदेश न्यूज' (Swadesh News) से जुड़े हैं, जहाँ वे विभिन्न डिबेट शो और चर्चाओं का समन्वय करते हैं। विशेषज्ञता: उन्हें मुख्य रूप से एक कुशल मीडिया हैंडलर, प्रोग्राम प्रड्यूसर और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

सुप्रीम कोर्ट ने गाय वध पर मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक
देश- विदेश

SC Stays Madras HC Order : तमिलनाडु में गो वंश वध मामले पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, हाईकोर्ट के आदेश पर रोक

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
ऐसा भी होता है

Crow Funeral Mystery : क्या कौवे सच में करते हैं अंतिम संस्कार? जानिए साथी की मौत पर क्यों इकट्ठा हो जाते हैं दर्जनों कौवे

By Abhishek Singh
मनोरंजन

Box Office Collection : संडे को Dhamaal 4 का धमाका, Alpha और Welcome To The Jungle पर भारी पड़ी अजय देवगन की फिल्म

By Abhishek Singh
Pin Postमध्यकाल

MP Tech Growth Conclave : सेमीकंडक्टर और AI इन्फ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत,कई बड़ी कंपनियों के साथ समझौतों पर दस्तखत

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?