,

दिल्ली के छतरपुर मंदिर से शुरू हुई सनातन हिंदू एकता यात्रा, बागेश्वर धाम सरकार ने दिया हिंदू एकता का संदेश, आम सनातनियों के साथ सैकड़ों साधु संत शामिल

- Advertisement -
Ad imageAd image
The Sanatan Hindu Ekta Yatra began at the Chhatarpur Temple in Delhi. The Bageshwar Dham government gave the message of Hindu unity. Hundreds of saints and sages participated along with ordinary Sanatanis.

by: vijay nandan

दिल्ली: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता यात्रा आज से प्रारंभ हो गई है। राष्ट्रगान के साथ दिल्ली के छतरपुर कात्यायनी माता मंदिर से ये यात्रा शुरू हो गई है। यात्रा में सैकड़ों वीवीआईपी साधु संत और अलग-अलग विधा के ख्याति प्राप्त लोग शामिल हैं। बताया जाता है कि पदयात्रा के लिए लगभग 40 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। यह यात्रा तीन राज्य दिल्ली, हरियाणा और उत्तरप्रदेश से होते हुए वृंदावन पहुंचेगी। ये यात्रा 7 नवंबर से 16 नवंबर तक है। बाबा बागेश्वर 10 दिनों तक रोजाना 15 किलोमीटर दूरी तक पदयात्रा करेंगे। इस पदयात्रा का रूट मैप और विभिन्न पड़ावों की रूपरेखा भी सार्वजनिक कर दी गई है।

यात्रा को लेकर पं. धीरेंद्र शास्त्री क्या बोले?

पदयात्रा को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि ‘ये पदयात्रा 80 करोड़ लोगों की है और 150 करोड़ लोगों के हितों के लिए है. देश में रहने वाला हर आदमी सनातनी है. यह यात्रा हिंदुओं में एकता और जागरूकता लाने का प्रयास है न कि किसी राजनीतिक विरोध या मांग का हिस्सा. कोई व्यक्ति पदयात्री का भेष बनाकर उपद्रव न कर दे इसके लिए वह चिंतित है. यात्रा तीन प्रदेशों दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से होकर जाएगी. यह बालाजी और बांके बिहारी के मिलन की यात्रा है. आज हिंदू जातिवाद और क्षेत्रवाद में बंटता जा रहा है, जिससे भविष्य में अन्य मजहबों का आधिपत्य बढ़ सकता है. हमारी चिंता बस यही है कि हिंदू एकजुट रहें. उन्होंने कहा ‘यह जमीनी लड़ाई है. देश का बंटवारा 1947 में विशेष मजहब के लोगों की मान्यता पर हुआ था. हमें सिर्फ इस बात की चिंता है कि हिंदू किसी विभाजन में फिर से न फंस जाए, जैसे जातिवाद का बंटवारा हुआ या क्षेत्रवाद का हुआ, तो हिंदू एकदम घट जाएगा. दूसरी संस्कृति और मजहब के लोग इस देश पर आने वाले भविष्य में अपना आधिपत्य जमाएंगे. हम चाहते हैं कि हिंदू एक हों और हिंदुओं में एकता हो. इसी अपेक्षा के लिए हमारी वैचारिक लड़ाई है, वैचारिक यात्रा है, वैचारिक क्रांति है. न सरकार से अपेक्षा, न कोई कहना, न कोई मांग, न विरोध- केवल और केवल हिंदुओं की एकता के लिए हम हिंदुओं से भिक्षा मांगेंगे.

बाबा बागेश्वर ने कहा, ‘मुसलमानों के खिलाफ नहीं, हिंदुओं के समर्थन में पदयात्रा है. देश में राष्ट्रवाद चाहिए, जातिवाद नहीं. हमारे हिंदू बच्चे और आपके बच्चे सुरक्षित रहें, देश का इस्लामीकरण न हो. देश में दंगे न हों, गंगा फैले इसलिए हम यह पदयात्रा कर रहे हैं. हम हिंदुओं के लिए लड़ रहे हैं. जातियां हो सकती हैं, लेकिन जातिवाद नहीं होना चाहिए. देश सबका है. यह हर उस पार्टी की पदयात्रा है, जिसमें हिंदू हैं इसलिए हमने सबको न्योता दिया है. अगर देश में जातियों की लड़ाई खत्म हो जाए तो हिंदू एक हो जाएंगे.

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र