Social Responsibility: कानोता थाना पुलिस की मानवीय पहल, गरीब परिवार की बेटियों की शादी में निभाई अहम भूमिका

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Social Responsibility

Social Responsibility: पुलिस टीम ने “मायरा” भरकर दिया आर्थिक और भावनात्मक सहयोग

Social Responsibility: जयपुर ग्रामीण के बस्सी क्षेत्र से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां कानोता थाना पुलिस ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक गरीब परिवार की बेटियों की शादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। थाना परिसर के मेस कर्मचारी रामकेस पटेल, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, अपनी दो बेटियों के विवाह को लेकर चिंतित थे। ऐसे में थानाधिकारी मुनीन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आगे बढ़कर “मायरा” भरा और ₹2 लाख 21 हजार की नगद राशि के साथ कपड़े व घरेलू सामान भेंट किए।

Social Responsibility: पुलिस बनी परिवार, भावुक माहौल में बढ़ाया मनोबल

यह सहयोग केवल आर्थिक मदद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पुलिसकर्मियों ने शादी समारोह में सक्रिय भागीदारी निभाकर परिवार को हर संभव सहारा दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी एक जिम्मेदार परिवारजन की भूमिका में नजर आए, जिससे समारोह में भावुक माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने इस पहल की जमकर सराहना की और इसे पुलिस की सकारात्मक छवि के रूप में देखा। कार्यक्रम में उप निरीक्षक मनोज कुमार, एएसआई विजेंद्र सिंह सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे, जिनकी इस पहल को क्षेत्र में व्यापक सराहना मिल रही है।

read also: Water Crisis: भीषण गर्मी में खोंगापानी में गहराया जल संकट, वार्डवासियों की बढ़ी परेशानी

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर