CG: Top 10

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/cg-top-10-may-28/

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें..

1. गर्लफ्रेंड से नाराज युवक ने लगाई फांसी

छत्तीसगढ़ में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उसने लिखा कि उसकी गर्लफ्रेंड कई लड़कों से बात करती थी और पकड़े जाने पर बहाने बनाती थी। युवक ने उसे सबक सिखाने के लिए यह कदम उठाने की बात लिखी।

2. GGU में छात्रों के बीच विवाद और मारपीट

गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लॉ स्टूडेंट्स के बीच विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर महापुरुषों को लेकर किए गए कमेंट्स के चैट्स वायरल हो गए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।

3. 47 नक्सलियों का सरेंडर

तेलंगाना में 47 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें हेमला समेत कई बड़े इनामी नक्सली शामिल हैं। ये सभी साउथ बस्तर क्षेत्र में सक्रिय थे और अपने साथ हथियार और गोला-बारूद भी लाए।

4. भीषण गर्मी से हाल बेहाल

राज्य में गर्मी का कहर जारी है। राजनांदगांव में तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है, हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।

5. रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर विवाद

रायपुर में एक ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ आयोजित करने की तैयारी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पंजाब से कॉल कर वेन्यू बुक किया गया था और सोशल मीडिया पर इसका इनविटेशन वायरल हो गया। इसके विरोध में बजरंग दल उतर आया है।

6. मां की हत्या का सनसनीखेज मामला

दंतेवाड़ा में एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। मां ने जादू-टोना करने से मना किया था, जिसके बाद आरोपी ने पहले उसे जमीन पर पटका और फिर हंसिए से वार कर हत्या कर दी।

7. शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

रायगढ़ में एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। आरोपी डेढ़ साल तक संबंध बनाता रहा और गर्भवती होने पर शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

8. जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या

राज्य में जमीन विवाद को लेकर एक और हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने शूटर हायर कर 1 करोड़ की जमीन के लिए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

9. जनगणना में नई तकनीक का इस्तेमाल

रायपुर में जनगणना के लिए नई तकनीक अपनाई जाएगी। ‘नो लोकल स्टोरेज’ मॉडल के तहत डेटा सीधे सर्वर पर जाएगा और मोबाइल में स्टोर नहीं रहेगा। हर स्टेप के बाद डेटा ऑटो-डिलीट हो जाएगा।

10. सोलर मॉडल से बिजली उत्पादन

रायपुर में ग्रुप सोलर मॉडल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। दो अपार्टमेंट के 75 परिवार मिलकर सोलर प्लांट लगा रहे हैं, जिससे करीब 225 किलोवाट बिजली का उत्पादन होगा। सरकार की ओर से इस योजना में सब्सिडी भी दी जा रही है।

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर