मोबाइल पर डांटने से परेशान छात्र ने लगाई फांसी, दिल्ली में गंभीर घटना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: दिल्ली के विकास नगर इलाके में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर डांटने की घटना ने एक परिवार को भारी कीमत चुकानी पड़ गई। एक 20 वर्षीय एमबीए छात्र ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस के अनुसार, छात्र को उसके एक रिश्तेदार ने मोबाइल फोन में लगातार व्यस्त रहने के कारण डांटते हुए पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी थी।

छात्र ने की आत्महत्या
पुलिस ने बताया कि आईआईडीएम कॉलेज का 20 वर्षीय छात्र मंगलवार को अपने घर में पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गया। घटना से इलाके में शोक और चिंता की लहर फैल गई।

17 वर्षीय लड़की ने लगाई आग
इसी इलाके में एक अन्य घटना में 17 वर्षीय लड़की ने कथित तौर पर आत्महत्या के लिए घर पर उपलब्ध तारपीन का इस्तेमाल किया और खुद को आग लगा ली। पुलिस ने बताया कि लड़की बुरी तरह झुलस गई और उसे गंभीर हालत में राठी अस्पताल लाया गया, जहां से उसे एम्स रेफर कर दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई और जांच
पुलिस ने कहा कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों, पड़ोसियों और स्कूल के शिक्षकों से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़की ने खुद को जलाने के लिए घर पर मौजूद तारपीन का इस्तेमाल किया। जांच अभी जारी है।

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध

Ticket Checking Drive: मधुपुर रेलवे स्‍टेशन पर स्‍पेशल चेकिंग, 86 पैसेंजर्स बिना टिकट धरे गए

Ticket Checking Drive: झारखंड के देवघर जिले में स्थित मधुपुर रेलवे स्टेशन

Chanakya Niti : पुराने से पुराने दुश्मन को कैसे जीतें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं ये खास तरीके

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और नीति-निर्माता

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का