,

बकस्वाहा के युवक सहित मध्यप्रदेश के तीन लोगों की बिहार में सड़क हादसे में मौत एग्जिट पोल सर्वे टीम पर टूटा कहर

रिपोर्ट: बॉबी अली भगवाँ

बड़ामलहरा/वैशाली बिहार) सोमवार सुबह हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के नाईपर के पास एक भीषण सड़क हादसे में मध्यप्रदेश के तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सुबह लगभग 4 बजे हुआ, जब जंदाहा की ओर से हाजीपुर जा रही लग्जरी कार सड़क किनारे खड़े 16 पहिए वाले ट्रक से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही जान चली गई मृतकों की पहचान गुनौर की राजाबाई चौधरी (23), छतरपुर के हेमंत प्रताप यादव (24) और बकस्वाहा के रामस्वरूप यादव (23) के रूप में हुई है। सभी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल सर्वे के कार्य के सिलसिले में बिहार आए हुए थे। हादसे में चार अन्य लोग पुष्पा चौधरी (28), शालिनी वर्मा (26), कपिल कुमार (24) और शिवम कुमार (19) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया है घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना प्रभारी अरविंद पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्रेन की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। हादसे के बाद वाहन को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है सर्वे कंपनी के सुपरवाइजर शिवम द्विवेदी ने बताया कि टीम किशनगंज से हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हुई थी, तभी यह दर्दनाक दुर्घटना हो गई। फिलहाल घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…