मुंबई में मोनोरेल पटरी से उतरी, पहले डिब्बे का हिस्सा हवा में उठ गया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मोनोरेल ट्रेन परीक्षण के दौरान पटरी से उतर गई। इस घटना में मोनोरेल के पहले डिब्बे का कुछ हिस्सा हवा में उठता दिखाई दिया। सौभाग्य से, टेस्टिंग के दौरान कोई यात्री ट्रेन में मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस और MMRDA के अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। फायर ब्रिगेड के अनुसार, हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। ट्रेन में केवल 2 क्रू मेंबर्स मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना ट्रेन के सिग्नलिंग टेस्टिंग के दौरान हुई।

कैसे हुआ हादसा?
मोनोरेल पटरी से उतरकर स्ट्रक्चर से टकराई, जिससे ट्रेन का आगे का हिस्सा हवा में उठ गया। हादसे में मोटरमैन घायल हुआ, लेकिन समय पर बचावकर्मी उसे सुरक्षित निकालने में सफल रहे। इस घटना के कारण मोनोरेल का अलाइनमेंट भी क्षतिग्रस्त हो गया।

मुंबई मोनोरेल की बार-बार खराबी का कारण
मुंबई मोनोरेल का संचालन और रखरखाव MMRDA की सहायक कंपनी, महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड करती है। इस साल मानसून के दौरान तकनीकी खराबियों और व्यवधान के कारण मोनोरेल सेवा 20 सितंबर से बंद थी। यात्रियों के लिए मोनोरेल को फिर से चलाने के लिए परीक्षण किया जा रहा था, तभी आज यह दुर्घटना घटित हुई।

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता साथ करेंगे इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे में, क्रिकेट जगत में खुशी

Vaibhav Suryavanshi: माता-पिता की मौजूदगी से वैभव को मिलेगा अतिरिक्त उत्साह Vaibhav

Fertilizer Shortage: खाद की कमी से किसानों की बढ़ी चिंता, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Fertilizer Shortage: खरीफ सीजन से पहले यूरिया और डीएपी की कमी से