,

भानुप्रतापपुर: सिंधी समाज का आक्रोश फूटा, अमित बघेल की टिप्पणी पर थाने के बाहर प्रदर्शन

भानुप्रतापपुर: सिंधी समाज का आक्रोश फूटा, अमित बघेल की टिप्पणी पर थाने के बाहर प्रदर्शन

Reporter: Abhishek Singh Thakur, Edit By: Mohit Jain

भानुप्रतापपुर में सिंधी समाज में उस समय आक्रोश फैल गया जब समाज के आराध्य देव पर की गई टिप्पणी को लेकर लोगों ने विरोध शुरू किया। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के अमित बघेल द्वारा सिंधु समाज की आराध्य देव पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के बाद भानुप्रतापपुर में भी विरोध तेज हो गया है।

सिंधी समाज ने तीन दिन पहले ही अमित बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया था। लेकिन कार्रवाई नहीं होने से नाराज समाज के लोगों ने आज अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखे और एकजुट होकर रैली निकालते हुए थाने के सामने पहुंचे।

थाने के बाहर सिंधी समाज के लोगों ने जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि अभी तक पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने या नहीं किए जाने को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। स्थानीय स्तर पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और लोगों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…