,

छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें: 3 नवंबर 2025

- Advertisement -
Ad imageAd image
छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें: 3 नवंबर 2025

1. मोन्था का असर खत्म, किसानों को नुकसान का डर

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में मोन्था का असर खत्म हो गया है, लेकिन दक्षिण-पश्चिम जिलों में अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है। कल से मौसम सूखा रहेगा और तापमान 2-3 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे किसानों को नुकसान हो सकता है।

2. नक्सल सरेंडर पर बैज और साव में जुबानी जंग

नक्सलियों के सरेंडर को लेकर नेता प्रतिपक्ष बैज और मंत्री साव आमने-सामने आ गए। बैज ने पूछा कि सरकार ने नक्सलियों से क्या डील की है, कहीं झीरम-2 की तैयारी तो नहीं? जवाब में साव ने कहा कांग्रेस देश तोड़ने वालों के साथ खड़ी है।

3. श्मशान के पास युवक की हत्या, शव को जलाया

छत्तीसगढ़ में तीन दोस्तों ने अपने ही साथी की चाकू से हत्या कर दी। शव को 400 मीटर दूर ले जाकर पेट्रोल डालकर जला दिया गया। बताया जा रहा है कि कमीशन के पैसों को लेकर विवाद में वारदात हुई।

4. महिला तांत्रिक ने दिया झांसा, गिरोह 11 लाख लेकर फरार

एक महिला तांत्रिक ने लोगों को झांसा दिया कि उनके पैसे 100 गुना बढ़ जाएंगे। उसने एकादशी के दिन तंत्र-मंत्र का बहाना बनाया और ड्राइवर को नीबू-सिंदूर लाने भेजा। इस बीच गिरोह 11 लाख 11 हजार रुपए लेकर फरार हो गया।

5. धर्मांतरण रोकने वाले होर्डिंग्स पर हाईकोर्ट का फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने धर्म परिवर्तन रोकने वाले पोस्टर हटाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि ऐसे पोस्टर लगाना असंवैधानिक नहीं है। वहीं गांवों में पादरी के प्रवेश प्रतिबंध पर दायर PIL भी खारिज कर दी गई।

6. दुर्ग में बाल संप्रेषण गृह से भागे 3 नाबालिग

दुर्ग के बाल संप्रेषण गृह से तीन नाबालिग दीवार फांदकर भाग निकले। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और परिजनों से पूछताछ भी की जा रही है। बच्चों की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है।

7. रायगढ़ में धान की निगरानी के लिए 10 चेक पोस्ट

धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए रायगढ़ जिले में 10 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट बनाए गए हैं। 4 टीमों की तीन पालियों में ड्यूटी लगाई गई है, जो 24 घंटे निगरानी करेंगी।

8. गरियाबंद में 61 पुलों की स्वीकृति के बाद भी निर्माण नहीं

गरियाबंद जिले में 61 पुलों के लिए 128.68 करोड़ की मंजूरी मिली थी, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो पाया है। सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र बिंद्रानवागढ़ विधानसभा को बताया गया है।

9. शिक्षा मंत्री बोले-4700 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में

राज्योत्सव कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने बताया कि 4700 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसमें 300 पद कंप्यूटर और योग शिक्षकों के लिए होंगे। कार्यक्रम में उन्होंने शिक्षा व्यवस्था सुधार पर जोर दिया।

10. कांग्रेस का ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान तेज

कांग्रेस ने राज्यभर में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान चलाया। अब तक 20 लाख हस्ताक्षर जुटाए जा चुके हैं। दस्तावेजों का बंडल आज दिल्ली भेजा जाएगा।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता