,

Women’s WC 2025 Final: बारिश बिगाड़ सकती है खेल, फैंस की उम्मीदों पर फिर सकता है पानी

Wome's WC 2025 Final: बारिश बिगाड़ सकती है खेल, फैंस की उम्मीदों पर फिर सकता है पानी

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 अपने आखिरी और सबसे रोमांचक पड़ाव पर पहुंच चुका है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम, जिसकी कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में है, अब खिताब से सिर्फ एक कदम दूर है। फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाना है।
टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में मजबूत ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। उस मुकाबले में जेमिमा रोड्रिगेज ने 127 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 89 रन जोड़े। दोनों की बदौलत भारत ने वनडे इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य (339 रन) सफलतापूर्वक चेज किया। वहीं, साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में 125 रनों के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल में बारिश का खतरा, फैंस की टेंशन बढ़ी

हालांकि, अब फैंस के लिए चिंता की बड़ी वजह बन गई है बारिश की भविष्यवाणी। एक रिपोर्ट के मुताबिक , 2 नवंबर को नवी मुंबई में दिन में बारिश की संभावना 63% और रात में 45% तक है। यानी फाइनल के दौरान बादल खेल में खलल डाल सकते हैं।
अगर बारिश के कारण मुकाबला अधूरा रह जाता है, तो 3 नवंबर को रिजर्व डे रखा गया है। लेकिन बुरी खबर यह है कि रिजर्व डे पर भी बारिश की संभावना कम नहीं है दिन में 55% और रात में 66% तक बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

क्या होगा अगर मैच बारिश से बाधित हुआ?

नियमों के अनुसार, अगर पहले दिन टॉस और कुछ ओवरों का खेल हो जाता है और फिर बारिश आ जाती है, तो रिजर्व डे पर खेल वहीं से शुरू किया जाएगा जहां मैच रुका था। लेकिन यदि दोनों दिन लगातार बारिश होती है, तो मैच का नतीजा पॉइंट्स टेबल और नेट रन रेट के आधार पर तय किया जा सकता है।
ऐसे में भारतीय फैंस दुआ कर रहे हैं कि आसमान साफ रहे और हरमनप्रीत कौर की टीम ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचे।

महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल सिर्फ एक क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों का संग्राम है। भारतीय टीम इस समय शानदार फॉर्म में है, लेकिन अब असली चुनौती सिर्फ साउथ अफ्रीका नहीं, बल्कि मौसम की माया भी है। फैंस की यही दुआ है कि 2 नवंबर को बारिश नहीं, बल्कि टीम इंडिया की जीत बरसे।

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. महादेव सट्टा ऐप…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल में…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार का दिन सभी 12 राशियों…

Political Debate : डिबेट की चुनौती पर तकरार, राहुल-शाह में आर-पार !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Political Debate नई दिल्ली, देश की राजनीति में अब…

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजाए जाएंगे 30 लाख दीप

Ayodhya Deepotsav: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में रामनगरी में आयोजित होने…