छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें: 1 नवंबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें: 1 नवंबर 2025

छत्तीसगढ़ में आज स्थापना दिवस के मौके पर पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल है। रायपुर से लेकर बस्तर, दुर्ग और सरगुजा तक कई बड़े आयोजन हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रायपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पढ़िए छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें:

1. रायपुर में प्रधानमंत्री मोदी का व्यस्त दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रायपुर में लगभग 6 घंटे रुकेंगे। वे 2500 बच्चों से ‘दिल की बात’ करेंगे, नई विधानसभा भवन और ब्रह्मकुमारी भवन का लोकार्पण करेंगे। एयरपोर्ट से नवा रायपुर तक वन-वे ट्रैफिक रहेगा।

2. सारंगढ़ में 140 लोगों की घर वापसी

सारंगढ़ में 140 धर्मांतरित लोगों ने अपने मूल धर्म में वापसी की। प्रबल प्रताप ने उनके पैर पखारकर स्वागत किया और युवाओं को अपनी संस्कृति से जुड़ने का संदेश दिया।

3. जेपी सीमेंट संकट में 400 कर्मचारी

कटक के राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण ने फैसला सुनाया है कि जेपी सीमेंट का भिलाई-सतना प्लांट अब आईआरपी के नियंत्रण में रहेगा। इससे 400 कर्मचारियों की नौकरी पर संकट मंडराने लगा है।

4. करमा नृत्य प्रतियोगिता में चुनापाथर की टीम ने मारी बाजी

रामचंद्रपुर विकासखंड में आयोजित करमा नृत्य प्रतियोगिता में चुनापाथर की टीम विजेता रही। कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

5. दुर्ग राज्योत्सव में तैयारियां पूरी

दुर्ग में राज्योत्सव कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक रोडमैप तैयार कर लिया है। मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल होंगे।

6. बस्तर के 222 जवानों को मिलेगा गृहमंत्री दक्षता पदक

एंटी नक्सल ऑपरेशन में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बस्तर के 222 अफसरों और जवानों को गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया जाएगा।

7. बिलासपुर में पारदर्शिता पर जोर

संभागायुक्त ने एसआईआर कार्यों में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए हैं। वहीं, कलेक्टर ने मतदाताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

8. सूर्यकिरण टीम में शामिल छत्तीसगढ़ का गौरव

रायपुर के स्क्वाड्रन लीडर गौरव सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम का हिस्सा हैं। वे 11 साल से फाइटर फ्लाइंग कर रहे हैं और इसे टीमवर्क व सटीकता का प्रतीक मानते हैं।

9. अंबिकापुर में भाभी की हत्या

अंबिकापुर में पति-पत्नी के विवाद में बीच-बचाव करने आई महिला पर टांगी से हमला किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा।

10. भिलाई में शराब दुकान का विरोध

खुर्सीपार स्टेडियम के पास शराब दुकान खोले जाने के विरोध में कांग्रेस पार्षद भूपेंद्र यादव और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक दुकान नहीं हटाई जाती, विरोध जारी रहेगा।

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप