,

खातेगांव विधायक आशीष शर्मा की माताजी का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कन्नौद पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

संवाददाता: शक्ति सिंह तोमर

खातेगांव/कन्नौद। क्षेत्रीय विधायक पं. आशीष शर्मा की पूज्य माताजी श्रीमती सुशीला गोविंद शर्मा का उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।

देर रात उनका पार्थिव शरीर कन्नौद स्थित निज निवास पर पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सुबह प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कन्नौद पहुंचे और उन्होंने विधायक आशीष शर्मा एवं उनके परिवार को सांत्वना देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित जिले और प्रदेश के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे।

कन्नौद से पूज्य माताजी की अंतिम यात्रा निकाली गई, जो नेमावर स्थित माँ नर्मदा तट पर पहुंची, जहाँ विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों की बड़ी उपस्थिति रही। सभी ने नम आँखों से पूज्य माताजी को अंतिम विदाई दी।

Kasrawad News: जिला पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस के भारत यादव विजयी, 4075 वोटों से दर्ज की जीत

Kasrawad News: खरगोन जिले के कसरावद में जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक…

Banda News: सरपंच उपचुनाव में पूजा अहिरवार की जीत, नरेश आठिया को 303 वोटों से हराया

Banda News: मध्य प्रदेश के बंडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भडराना में…

India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराया, गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा

India vs Pakistan: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत…