पीएम मोदी ने रतन टाटा पर लिखा लेख, दी हैरान करने वाली जानकारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
PM MODI

पीएम मोदी अच्छे वक्ता होने के साथ ही एक अच्छे लेखक भी है, इसका उदाहरण एक बार फिर खुद पीएम मोदी ने दिया। बता दे कि, पीएम मोदी ने भारत के रतन के स्वर्गीय रतन, रतन टाटा पर एक लेख लिखा, जिसमें पीएम मोदी ने रतन टाटा के योगदान के साथ-साथ अपने और रतन टाटा के रिश्तों के बारे में चर्चा की।

पीएम मोदी ने अपने लेख में बताया कि, रतन टाटा हमेशा भारत में नवाचार की बुनियाद रखते थे, उनके व्यक्तित्व से सीखा जा सकता है कि, सपने बड़े देखना चाहिए और उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश करना चाहिए। रतन टाटा ने भारत के लिए जो सपना देखा उसे पूरा किया। उनके ना रहने का दुख शहर-शहर, गांव-गांव के साथ पूरे विश्व में महसूस किया जा सकता है। लगभग हर क्षेत्र के लोगों से उनका गहरा नाता था।

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि, युवाओं के लिए रतन टाटा हमेशा प्रेरणा के स्त्रोत रहेंगे, रतन टाटा ने हम सभी को सिखाया है कि, विनम्र स्वभाव के साथ सफलता पाई जा सकती है। रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा ग्रुप ने नई उचाईयां हासिल की, लेकिन उन्होंने अपनी सफलताओं को पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार किया है।

पीएम मोदी के साथ रतन के अनुभव

पीएम मोदी ने लेख में रतन टाटा और अपने अनुभव भी साझा किए है। मोदी ने बताया किस तरह उन्होंने और रतन टाटा ने गुजरात मे काम किया, इसके बाद जब केंद्र की कमान पीएम मोदी के हाथ में आई तब भी कई बातचीत का सिलसिला जारी रहा। विकास के कई प्रोजेक्ट्स में रतन टाटा ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से योगदान दिया था। स्वच्छ भारत मिशन की वर्षगांठ पर उनका वीडियो संदेश उनकी अंतिम सार्वजनिक उपस्थितियों में से एक था।

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को