भोपाल: मिसरोद में एक साथ पांच फ्लैटों में चोरी, सीसीटीवी में दिखे 3-4 संदिग्ध युवक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivasatva

भोपाल: मिसरोद थाना क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पेसिफिक ब्लू रहवासी सोसायटी में तीन ब्लॉकों के पांच फ्लैटों के ताले तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। पूरी घटना सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें 3 से 4 संदिग्ध युवक चोरी करते नजर आ रहे हैं।

ऐसे दी वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार, चोर कॉलोनी की दीवार पर लगे सुरक्षा तारों को काटकर अंदर दाखिल हुए। संभावना जताई जा रही है कि उन्होंने पहले इलाके की रैकी की थी। सीसीटीवी फुटेज में चोरों को रात करीब 2:10 बजे कॉलोनी में घुसते हुए देखा गया है।फरियादी राकेश कटारे (45), निवासी इंडस टाउन फेस-3, जो सोसायटी में मेंटेनेंस का कार्य देखते हैं, ने पुलिस को बताया कि सोसायटी अध्यक्ष राकेश तिवारी ने उन्हें फोन कर जानकारी दी कि दीवार के पास तार कटे हुए हैं। जब उन्होंने फुटेज जांचे तो संदिग्ध युवक चोरी करते दिखाई दिए।

किन फ्लैटों में हुई चोरी

मौके पर जांच करने पर पाया गया कि बी-02, बी-03 और सी-3 ब्लॉक के कई फ्लैटों के ताले टूटे हुए थे और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।

चोरी से प्रभावित फ्लैटों की सूची –

  • बी-02 ब्लॉक का फ्लैट नंबर 103 (अरविंद कुमार गुप्ता)
  • बी-03 ब्लॉक का फ्लैट नंबर 104 (विकास खरे)
  • सी-3 ब्लॉक के फ्लैट नंबर 201 (नीरज मीना), 202 (अनुमेहा जैन) और 303 (राघवेंद्र पांडे)

त्योहार के मौके पर खाली थे घर

फरियादी और अन्य रहवासियों के अनुसार, दीपावली के अवसर पर अधिकांश लोग अपने गांव गए हुए थे, जिसका फायदा चोरों ने उठाया। अरविंद गुप्ता और विकास खरे ने बताया कि उनके घरों से सोने-चांदी के जेवर और नकदी गायब हैं, जबकि बाकी फ्लैटों में केवल सामान अस्त-व्यस्त मिला।

पुलिस जांच जारी

फिलहाल मिसरोद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। चोरी गए सामान की सटीक कीमत का आकलन अभी किया जा रहा है।

पुलिस ने कहा है कि फुटेज में दिख रहे संदिग्ध युवकों की पहचान जल्द की जाएगी और मामले का जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. सीएम ने पाठ्य पुस्तक

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. रायपुर में झमाझम बारिश,

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. सीएम ने पाठ्य पुस्तक

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है।

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य

Petrol Diesel Demand : रायपुर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, पीएम मोदी की अपील के बाद लंबी कतारें

Petrol Diesel Demand : राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल

Bhojpur -बक्सर MLC उपचुनाव: राजद के सोनू कुमार राय की बड़ी बढ़त, क्या पहुंचेगा जीत का आंकड़ा?

Report: Neha gupta Bhojpur बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण भोजपुर-बक्सर स्थानीय

Electric Vehicle Initiative : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपनाया ई-व्हीकल, दिया स्वच्छ ऊर्जा का संदेश

Electric Vehicle Initiative : प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित होकर खरीदा ई-व्हीकल