CM योगी बोले: जहां गुरु के चरण पड़ें, वह स्थान रामराज्य के समान पवित्र; लखनऊ में ‘जोड़े साहिब’ यात्रा का भव्य स्वागत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CM Yogi said: Wherever the Guru's feet fall, that place is as sacred as Ramrajya; 'Jode Sahib' Yatra received a grand welcome in Lucknow

लखनऊ: सिख आस्था का प्रतीक ‘चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा’ के पवित्र जोड़ा साहिब का लखनऊ में भव्य अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुरु परंपरा ने भारत को त्याग, बलिदान और राष्ट्र की रक्षा का आदर्श दिया है। लखनऊ के यहियागंज गुरुद्वारे में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा हमें उस गौरवशाली गुरु परंपरा से जोड़ती है, जिसने भारत की संस्कृति, साहस और बलिदान की भावना को नई दिशा दी।

सीएम योगी ने गुरुवाणी सुनी और यात्रा सदस्यों को पटुका (Ang Vastra) पहनाकर सम्मानित किया। गुरुद्वारा कमेटी ने भी मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवाणी का उल्लेख करते हुए कहा, “जिथे जाए बहे मेरा सतगुरु, सो थान सुहावा राम राजे।” उन्होंने इसका अर्थ समझाते हुए कहा कि जिस स्थान पर भी गुरु महाराज के पावन चरण पड़ते हैं, वह स्थान रामराज्य की तरह पवित्र और पुण्यभूमि बन जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा केवल श्रद्धा का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि त्याग, बलिदान और राष्ट्र समर्पण की प्रेरणा देने वाली यात्रा है। उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं का भारत की सनातन परंपरा में योगदान अविस्मरणीय है। गुरु नानक देव जी से लेकर गुरु गोविंद सिंह जी और उनके चार साहिबजादों ने धर्म, देश और मानवता की रक्षा के लिए जिस प्रकार अपने प्राणों का बलिदान दिया, वह देश के इतिहास को नई प्रेरणा देता है।

यहियागंज गुरुद्वारा राष्ट्रीय एकता का प्रतीक

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग ढाई सौ वर्षों से गुरु महाराज की पावन चरण पादुकाएं (जो पहले अखंड भारत के हिस्से पाकिस्तान में थीं) अब पटना साहिब में स्थापित की जा रही हैं। उन्होंने लखनऊ के यहियागंज गुरुद्वारे को साझा आस्था और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताया, क्योंकि गुरु तेग बहादुर जी और गुरु गोविंद सिंह जी महाराज दोनों की स्मृतियां इस स्थान से जुड़ी हुई हैं। सीएम योगी ने आग्रह किया कि यह ‘गुरु चरण यात्रा’ केवल अतीत की स्मृति नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए मार्गदर्शन है, जिसे राष्ट्रीय एकता और आध्यात्मिक जागरण के संदेश के रूप में आगे बढ़ाना चाहिए। इस समारोह में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, यूपी कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून