कांकेर: जेल प्रहरियों की गुंडागर्दी! ढाबा कर्मचारी को लात-घूंसों से पीटा, CCTV फुटेज वायरल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Kanker: Jail guards brutally assault a restaurant employee, kicking and punching him; CCTV footage goes viral

रिपोर्ट- प्रशांत जोशी, एडिट- विजय नंदन

कांकेर: कांकेर में जेल प्रहरियों की कथित दबंगई का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर स्थित एक ढाबे में कुछ जेल प्रहरियों ने एक ढाबा कर्मचारी को बेरहमी से पीटा है। पूरी वारदात ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ढाबा कर्मचारी को थप्पड़ मारकर जमीन पर गिराया

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कांकेर जेल का एक प्रहरी ढाबा कर्मचारी को थप्पड़ मारकर पहले जमीन पर गिराता है, और फिर तीन से चार लोग मिलकर उसे लात-घूंसों से बुरी तरह पीटते हैं। बताया जा रहा है कि ढाबा कर्मचारी को इतनी बुरी तरह पीटा गया कि उसे गंभीर चोटें आई हैं।

एक हफ्ते पुरानी रंजिश का मामला

जानकारी के मुताबिक, यह विवाद लगभग एक सप्ताह पहले शुरू हुआ था। कुछ जेल प्रहरी ढाबे में खाना खाने गए थे। जब एक जेल प्रहरी काउंटर के अंदर चप्पल पहनकर घुसने लगा, तो ढाबा कर्मचारी ने उसे ऐसा करने से मना किया। उस समय तो प्रहरी वहां से चला गया, लेकिन थोड़ी देर बाद जब दूसरा जेल प्रहरी आया, तो उसने वेटर को धक्का देकर बाहर निकाला और फिर इस सामूहिक पिटाई की घटना को अंजाम दिया गया।

सीसीटीवी फुटेज बना पिटाई का गवाह

पिटाई का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कांकेर जेल के प्रहरियों की दबंगई साफ नजर आ रही है। हालांकि, घटना के संबंध में पीड़ित ढाबा कर्मचारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उससे बात नहीं हो पाई।

जेल प्रहरियों द्वारा की गई इस गुंडागर्दी पर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और वे पुलिस-प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामला सामने आने के बाद अब देखना होगा कि जेल प्रशासन और पुलिस इस वायरल वीडियो पर क्या एक्शन लेते हैं।

Pithampur: परिवार में शादी के दौरान विवाद, पड़ोसी ने घर में घुसकर महिलाओं और दुल्हन पर किया हमला

संवाददाता: सुनील ठोसरे Pithampur औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के सागौर थाना क्षेत्र अंतर्गत

Ambikapur: मैनपाट में अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन, भारी पुलिस बल के बीच चला बुलडोजर

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित मैनपाट क्षेत्र में

Stray Cattle Terror : पौड़ी में आवारा सांड़ों की लड़ाई, सड़कों पर लगता है घंटों जाम

रिपोर्ट: मुकेश बछेती Stray Cattle Terror : मंडल मुख्यालय पौड़ी में इन

PMGSY Phase 4 : एमसीबी जिले में 56 नई सड़कों का भूमिपूजन, CM विष्णु देव साय वर्चुअली जुड़े

संवाददाता: अविनाश चंद्र PMGSY Phase 4 : छत्तीसगढ़ में ग्रामीण कनेक्टिविटी को

Koriya: सागौन प्लांटेशन में लगी भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका

Report by: Chandrakant Pargir Koriya: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर परिक्षेत्र

Rajya Sabha: सिंधी समाज की पुकार, हमें भी दो टिकट

Rajya Sabha: रीवा से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता दिलीप थारवानी एडवोकेट ने

Fatehabad: फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल 10वें दिन जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Report by: Sunil Kumar Fatehabad: हरियाणा के फतेहाबाद में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों

GoldSilverPriceToday : सोने-चांदी में हल्की तेजी, जानें अपने शहर के ताजा रेट

GoldSilverPriceToday नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सोने और चांदी की कीमतों में मामूली