,

मुंगेली जिले में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्यवाही, आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली जिले में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्यवाही, आरोपी गिरफ्तार

Reporter: Suyash Pandey, Edit By: Mohit Jain

मुंगेली,छत्तीसगढ़। जिले के खुड़िया वन परिक्षेत्र अंतर्गत झलरी बीट क्रमांक 493 में वन संरक्षित भूमि से अवैध रेत खनन और उत्खनन पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएफओ अभिनव कुमार के निर्देश पर रेंजर रुद्र कुमार राठौर ने मध्य रात्रि में रेत माफियाओं की कार्रवाई को पकड़ते हुए राजसात की कार्रवाई की।

इस दौरान मौके से एक ट्रैक्टर वाहन जब्त किया गया और आरोपी अरुण पात्रे को गिरफ्तार किया गया। लगातार हो रही इस तरह की कार्यवाही से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध रेत खनन पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

वन विभाग ने यह स्पष्ट किया कि संरक्षित वन भूमि को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…