,

कैथल के 14 युवा अमेरिका से डिपोर्ट: बेड़ियां पहनाकर लौटाया, सभी डंकी रूट से गए; किसी ने जमीन बेची, किसी ने कर्ज लिया

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट: रवि जैस्ट

कैथल। अमेरिका की ट्रंप सरकार ने कैथल के 14 युवक डिपोर्ट किए। ये सभी डंकी रूट से अमेरिका में घुसे थे। इनमें से कोई कई-कई साल से अमेरिका में रह रहा था, तो कोई कुछ महीने पहले ही गया। तब से ये युवा विदेश में ही रह रहे थे। इनमें से कुछ को तो जेल में भी बंद किया हुआ था।
डिपोर्ट किए गए सभी लोगों की उम्र 25 से 40 वर्ष के बीच है। कोई जमीन बेचकर अमेरिका गया तो किसी ने कर्जा लिया हुआ था। फिलहाल पुलिस सभी युवाओं को कैथल की पुलिस लाइन में ले आई। डीएसपी ललित यादव की ओर से सभी युवाओं से पूछताछ की गई है।
कैथल के युवाओं में तारागढ़ के नरेश, पीडल के कर्ण, अग्रसेन कॉलोनी के मुकेश, कैथल के ऋतिक, जडौला के सुखबीर सिंह, हाबड़ी के अमित, बुच्ची के अभिषेक, बात्ता के मोहित, पबनावा के अशोक कुमार, सेरधा के आशीष, हाबड़ी के दमनप्रीत, सिसला के प्रभात व ढांड के सतनाम सिंह शामिल हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से सभी युवाओं से पूछताछ की जा रही है। यह भी देखा जाएगा किया उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है।
जहाज में बेड़ियों में बांधकर दिल्ली लाए गए: डिपोर्ट किए गए सभी युवाओं को जहाज में बेड़ियां पहनाकर बैठाया गया था। डीएसपी ललित यादव ने बताया कि पुलिस शनिवार को सभी युवाओं को दिल्ली एयरपोर्ट से कैथल लाई है। उन्हें कैथल में ही रखा गया। रविवार को पुलिस लाइन में उनका रिकॉर्ड जांचा गया। रिकॉर्ड में सभी युवा अलग-अलग आयु वर्ग के हैं।
डेढ़ एकड़ जमीन बेचकर गया था युवकः डिपोर्ट हुए एक युवक ने बताया कि वह 2 साल पहले अमेरिका गया था। वह अपनी करीब डेढ़ एकड़ जमीन बेचकर डंकी रूट से पनामा के जंगलों से होते हुए कई महीने में अमेरिका पहुंचा। मैक्सिको-अमेरिका की दीवार कूदकर जैसे ही पहुंचे, वहां पर उसे पकड़कर जेल में डाल दिया गया। तब से वह जेल में ही था। अब उसे डिपोर्ट कर दिया गया है। उनको जहाज में बेड़ियों से बांधकर लाया गया और दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा
DSP ललित यादव ने बताया कि कैथल के गांव तारागढ़ का नरेश कुमार दो मामलों में कोर्ट से अनुपस्थित था। उसे पर एक मामला चेक बाउंस का चल रहा था और दूसरा शराब तस्करी का था। इन दोनों मामलों में कोर्ट में उपस्थित होने की बजाय वह विदेश चला गया था। हालांकि अभी तक उसे भगोड़ा करार नहीं दिया गया था, लेकिन पुलिस को उसकी तलाश थी। अब उसे कोर्ट में पेश करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
डेढ़ एकड़ जमीन बेचकर गया था युवकः डिपोर्ट हुए एक युवक ने बताया कि वह 2 साल पहले अमेरिका गया था। वह अपनी करीब डेढ़ एकड़ जमीन बेचकर डंकी रूट से पनामा के जंगलों से होते हुए कई महीने में अमेरिका पहुंचा। मैक्सिको-अमेरिका की दीवार कूदकर जैसे ही पहुंचे, वहां पर उसे पकड़कर जेल में डाल दिया गया। तब से वह जेल में ही था। अब उसे डिपोर्ट कर दिया गया है। उनको जहाज में बेड़ियों से बांधकर लाया गया और दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी में 9 साल

Trump पर हमले की आशंका, गोल्फ कोर्स के पास हथियारों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक बार

India Bangladesh Relations: भारत ने शेख हसीना के कार्यक्रम से बनाई दूरी, बांग्लादेश ने कहा- रिश्ते खराब नहीं करना चाहते

India Bangladesh Relations: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रस्तावित प्रेस

IMD Rain Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

IMD Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. बिलासपुर में करंट लगने से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी में 9 साल

Chanakya Niti: सफलता पाने के लिए आचार्य चाणक्य की 7 अनमोल बातें, जो बदल सकती हैं आपकी जिंदगी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और नीति-निर्माता

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: बुधवार, 5 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo