,

गरियाबंद: दो दिन से लापता युवक की संदिग्ध मौत, कुएं में तैरता मिला शव

गरियाबंद: दो दिन से लापता युवक की संदिग्ध मौत, कुएं में तैरता मिला शव

Reporter: Nemichand Banjare, Edit By: Mohit Jain

गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। दो दिनों से लापता चल रहा युवक कुएं में तैरती हुई अवस्था में मृत मिला। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

दो दिन से था गायब

परिजनों ने बताया कि युवक हरीश माण्डले दो दिन से घर से गायब था। खोजबीन के दौरान बुधवार सुबह घर के पीछे बाड़ी में बने कुएं में उसका शव दिखाई दिया।

संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव

मामले को संदिग्ध मानते हुए स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
फिंगेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा कार्रवाई शुरू की।

पुलिस जांच जारी

पुलिस ने पूरे मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…