छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें:  23 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें:  23 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ में अपराध, राजनीति, दुर्घटना और जनहित से जुड़ी बड़ी घटनाओं ने सुर्खियां बटोरीं। प्रदेश भर में हत्या, हादसे और प्रशासनिक कार्रवाइयों को लेकर हालात तनावपूर्ण रहे, वहीं कुछ क्षेत्रों में विकास और धार्मिक आयोजनों की सकारात्मक तस्वीर भी सामने आई। पढ़िए प्रदेश की 10 प्रमुख खबरें:

1.बलरामपुर: गौवर्धन पूजा पर पशु चिकित्सा शिविर

बलरामपुर में गौशाला परिसर में पशु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जहां दर्जनों पशुओं की जांच और उपचार किया गया। जिला गौसेवा समिति के अध्यक्ष आशीष केशरी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

2. दुर्ग-भिलाई: पटाखे विवाद में युवक की हत्या

रंगोली पर बाइक चढ़ाने के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

3. रायपुर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी संग विवाद

रायपुर में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दावेदार श्रीकुमार मेनन ने सोशल मीडिया पोस्ट में पार्टी नेताओं पर विश्वासघात का आरोप लगाया। पोस्ट के बाद सियासी हलचल तेज।

4. नंबर प्लेट विवाद: बंद होने लगे सेंटर

हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगने की रफ्तार घटकर 6 हजार से 2 हजार प्रतिदिन रह गई। इससे कई फिटमेंट सेंटर बंद होने की नौबत आ गई है।

5. रायपुर: लूट का विरोध करने पर हमला

बाइक सवार बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला कर उसका मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किए।

6. सड़क मरम्मत पर 110 करोड़ स्वीकृत

बारिश के बाद क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को सुधारने के लिए सरकार ने 337 किमी सड़क मरम्मत प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जल्द काम शुरू होगा।

7. अंबिकापुर: यात्रियों से भरी पिकअप पलटी

मैनपाट के कालीघाट में बड़ा हादसा, 40 लोग सवार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। 20 घायल, 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का इलाज जारी।

8. रायपुर: कार्रवाई के दौरान सिपाही ने चुराए ₹2 लाख

एक कारोबारी की कार की तलाशी के दौरान सिपाही ने दो लाख रुपए चोरी कर लिए। शिकायत पर दोषी पुलिसकर्मी को निलंबित किया गया।

9. जांजगीर-चांपा: युवक की हत्या, 6 गिरफ्तार

दीपावली की रात पुरानी रंजिश में युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 6 लोगों को पकड़ा। आरोपियों पर पहले भी 18 मारपीट के केस दर्ज हैं।

10. रायपुर: दहेज में 10 लाख न मिलने पर सास-ससुर की हत्या

दामाद ने दो साथियों के साथ मिलकर सास-ससुर को जिंदा जलाया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Cyber Crime Punishment: शिक्षा से ही जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग होता प्रशस्त

Cyber Crime Punishment: राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि शिक्षा से

Child Death Case: भानुप्रतापपुर में डेढ़ साल की मासूम की मौत

Child Death Case: ट्रैक्टर से कुचलने की घटना, नाबालिग चालक पर आरोप

Road Accident: सिरसागंज में भीषण सड़क हादसा, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

Road Accident: करहल रोड पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मारी टक्कर Road Accident:

Cyber Crime Punishment: शिक्षा से ही जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग होता प्रशस्त

Cyber Crime Punishment: राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि शिक्षा से

CG: Top 10 News

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. रायगढ़ में पिकअप

MP: Top 10 News

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें MP: 1. विदेशी नागरिकों के

Horoscope 26-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का भविष्यफल

Madhya Pradesh Tourism :पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला

Madhya Pradesh Tourism : पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील

Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा) से मारपीट, एसआई निलंबित

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा)

Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे गए गबन के आरोपी

By : कुलदीप सैनी Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे

Beehar Riverfront project : बीहर रिवर फ्रंट के शेष कार्य को शीघ्र पूरा करें: डिप्टी सीएम

Beehar Riverfront project : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा

ChattisgarhNews:एनएमडीसी खदान में हुआ हादसा

रिपोर्टर: आज़ाद सक्सेना दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन