,

UP: आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद बागपत कांग्रेस अध्यक्ष युनूस चौधरी पर गिरी गाज, जानिए क्या है पूरा मामला

UP News

Yunus Chaudhary Viral Video: उत्तरप्रदेश के बागपत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष युनूस चौधरी पर कांग्रेस ने एक्शन ले लिया है। युनूस चौधरी को उनके पद से हटा दिया गया है। युनूस चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वो एक महिला को प्राइवेट पार्ट दिखाते हुए अश्लील हरकत करते देखे गए थे। महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में वीडियो वायरल होने पर युनूस चौधरी के खिलाफ कांग्रेस ने एक्शन लिया है।

जानकारी के अनुसार युनूस चौधरी के खिलाफ अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया हैं। पुलिस वालों का कहना है कि, शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, वायरल वीडियो को युनूस चौधरी ने एडिटेड और राजनीतिक बदला लेने के लिए विरोधियों की साजिश बताया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युनूस चौधरी एक महिला को प्राइवेट पार्ट दिखाते हुए अश्लील हरकत करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं वीडियो में एक महिला बार – बार यह कहती हुई सुनाई दे रही है कि, ‘मुझे छोड़ दीजिए कोई देख लेगा।’

इस मामले पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, “यूनुस चौधरी के ऊपर जो आरोप लगे हैं उसके मद्देनजर उन्हें पदमुक्त कर दिया गया है। वे बागपत के (कांग्रेस के) जिला अध्यक्ष पद पर थे जहां से उन्हें अब हटा दिया गया है और उन्हें 24 घंटे का समय दिया गया है कि जो भी उन पर आरोप लगे हैं उसका जवाब दें नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”

ये बोले एसपी
कांग्रेस नेता के अश्लील वीडियो के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस के पास कोई शिकायत भी नहीं आई है। कोई शिकायत आती है तो उसके आधार पर जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। – अर्पित विजयवर्गीय, एसपी

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…