,

अंबिकापुर: मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड से दो कैदी फरार, सुरक्षा पर उठे सवाल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Ambikapur: Two prisoners escape from the jail ward of the Medical College Hospital, raising questions about security

रिपोर्ट- दिनेश गुप्ता, एडिट- विजय नंदन

अंबिकापुर: अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड से दो विचाराधीन कैदियों के फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गार्डों की तैनाती पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सेंट्रल जेल अधीक्षक अक्षय राजपूत ने इसकी पुष्टि की है।

फरार हुए विचाराधीन बंदी: फरार होने वाले दोनों कैदी विचाराधीन बंदी थे और अलग-अलग गंभीर मामलों में आरोपी थे।
रितेश सारथी आंधला: यह बंदी लखनपुर का रहने वाला है और पॉक्सो एक्ट के मामले में विचाराधीन था। पवन पाटिल: यह आरोपी ग्राम जमडी, थाना झिलमिली का निवासी है और एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के मामले में विचाराधीन था।

जेल वार्ड में थे चार बंदी: सेंट्रल जेल अधीक्षक अक्षय राजपूत ने बताया कि अस्पताल के जेल वार्ड में कुल चार बंदी भर्ती थे, जिनमें से ये दोनों कैदी फरार हो गए। जेल वार्ड में पुलिस गार्ड भी तैनात थे, इसके बावजूद कैदियों का भाग जाना सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जा रही है।

एक महीने में दूसरी घटना: चौंकाने वाली बात यह है कि एक महीने के भीतर जेल वार्ड से कैदी के भागने की यह दूसरी घटना है। लगातार हो रही ऐसी वारदातों ने जेल प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
फरार कैदियों की तलाश में पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर दी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।

Basuhara Water Crisis: शंभूगंज के बसुहारा गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Basuhara Water Crisis जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत के बसुहारा

Anganwadi Supervisor Death: ट्रेन की चपेट में आने से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की मौत, निरीक्षण के लिए जा रही थीं केंद्र

रिपोर्टर : सुभम कुमार Anganwadi Supervisor Death फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर डियांवा हॉल्ट

Trump के टैरिफ पर कनाडा का पलटवार, अमेरिका पर जवाबी शुल्क लगाने की तैयारी;

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर अमेरिका और

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. 15 घंटे तक टापू पर

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. आधे एमपी में आज