,

तेज रफ्तार वाहन ने ली महिला की जान, ग्रामीणों ने लगाया जाम

A speeding vehicle claimed the life of a woman, villagers blocked the road.

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मैनपुरी रोड स्थित रामनगर गांव के सामने सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खेत में शौच के लिए जा रही महिला को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सड़क पार करते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय राखी पत्नी रवी, निवासी गांव रामनगर, सुबह करीब सवा छह बजे खेत की ओर जा रही थीं। जैसे ही उन्होंने सड़क पार की, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

घटना की खबर फैलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए और शिकोहाबाद-मैनपुरी मार्ग पर जाम लगा दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मौके पर पहुंचे अधिकारी, हुआ पथराव और लाठीचार्ज

सूचना मिलने पर सीओ अरुण चौरसिया और इंस्पेक्टर अनुज कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं थे। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग और लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रित किया।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, ग्रामीणों के शांत होने के बाद सड़क पर यातायात बहाल कराया गया।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…

Lucknow: राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: CM Yogi

Report by: Vandana Rawat Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2026…

Lucknow: राज्य कर्मचारियों के लिए योगी सरकार की बड़ी सौगात

Report by: Vanadan Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश के राज्य कर्मचारियों…