,

नायब सैनी सरकार ने किसानों की दीपावली की बढाई मिठास, गन्ने के समर्थन मूल्य में की बढ़ोतरी

Nayab Saini government has enhanced the sweetness of Diwali for farmers, increasing the support price of sugarcane.

सरकार के लिए किसान हित सर्वोपरि- मुख्यमंत्री

रिपोर्ट- कपूर साहिब

चंडीगढ़, 19 अक्टूबर -हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने दीपावली के पावन अवसर पर गन्ना किसानों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए गन्ने के समर्थन मूल्य में वृद्धि की घोषणा की है। इस महत्वपूर्ण निर्णय के तहत हरियाणा सरकार ने देश में सबसे अधिक गन्ना मूल्य प्रदान करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है, जो किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

अगेती किस्म के गन्ने का रेट 400 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 415 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। वहीं पछेती किस्म का रेट 393 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 408 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है।

यह मूल्य वृद्धि गन्ना किसानों के लिए दीपावली का तोहफा है, जो उनकी मेहनत और समर्पण को सम्मान देने के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति को और मजबूत करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार का यह निर्णय न केवल किसानों के हित में है बल्कि राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करने वाला है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। गन्ना किसानों को देश में सबसे अधिक समर्थन मूल्य देकर हम उनके जीवन में समृद्धि और खुशहाली लाने का प्रयास कर रहे हैं। यह निर्णय दीपावली के पर्व को और अधिक उज्ज्वल व मीठा बनायेगा।

हरियाणा सरकार का यह कदम किसानों के प्रति उसकी संवेदनशीलता और समर्पण को दर्शाता है। यह पहल न केवल गन्ना किसानों को प्रोत्साहित करेगी बल्कि अन्य राज्यों के लिए भी एक मिसाल कायम करेगी।

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के