सूरजपुर: सड़क किनारे खड़े वाहन में लगी आग, मचा हड़कंप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
सूरजपुर: सड़क किनारे खड़ी वाहन में लगी आग, मचा हड़कंप

Reporter: Akash Kasera, Edit By: Mohit Jain

सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे खड़ी एक वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन जलकर खाक हो गया।

पटाखे की चिंगारी से लगी आग की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पास में फूटे पटाखे की चिंगारी से वाहन में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना जयनगर थाने से महज़ 50 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे क्षेत्र में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।

फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sleemanabad Tunne : नर्मदा के अमृत जल से विंध्य की प्यास बुझाने वाला इंजीनियरिंग चमत्कार

Sleemanabad Tunne : मध्यप्रदेश की बरगी व्यपवर्तन परियोजना केवल एक सिंचाई परियोजना