,

47 साल के तमिल एक्टर विशाल करने जा रहे हैं शादी, 12 साल छोटी एक्ट्रेस साई धनशिका बनेंगी दुल्हन, इस दिन लेंगे सात फेरे

BY: Yoganand Shrivastava

तमिल सिनेमा के चर्चित अभिनेता विशाल कृष्ण रेड्डी ने आखिरकार अपनी शादी का ऐलान कर दिया है। 47 वर्षीय यह अभिनेता इस साल 29 अगस्त को विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। खास बात यह है कि यह तारीख उनकी मंगेतर साई धनशिका का जन्मदिन भी है।

विशाल की होने वाली पत्नी, 35 साल की एक्ट्रेस साई धनशिका, उम्र में उनसे 12 साल छोटी हैं और दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। हाल ही में चेन्नई में आयोजित फिल्म ‘योगी दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस जोड़ी ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया।

15 साल पुरानी जान-पहचान, अब बनी जिंदगी का रिश्ता

प्रेस कॉन्फ्रेंस में धनशिका ने बताया कि वो और विशाल करीब 15 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं, लेकिन हाल ही में दोनों ने डेटिंग शुरू की। एक मीडिया रिपोर्ट के वायरल होने के बाद उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने का फैसला लिया।

धनशिका ने भावुक होकर कहा, “जब मैं जीवन के कठिन दौर से गुजर रही थी, तब विशाल मेरी मदद के लिए आगे आए। उन्होंने न सिर्फ मेरा हौसला बढ़ाया बल्कि हमेशा मेरा सम्मान किया। यही वो बातें हैं जिन्होंने मुझे उनके करीब ला दिया।”

रिश्ते की शुरुआत और प्यार की कहानी

धनशिका ने बताया कि हाल ही में उनकी और विशाल की बातचीत और मेलजोल बढ़ा, और दोनों को महसूस हुआ कि वे एक-दूसरे के लिए ही बने हैं। उन्होंने कहा, “हमने तय किया कि अब हमें इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहिए। मैं चाहती हूं कि विशाल हमेशा खुश रहें। विशाल, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।”

वहीं, विशाल ने भी खुशी जताते हुए कहा, “अब मेरा जीवनसाथी तय हो गया है। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे धनशिका जैसी साथी मिली।”

शादी की तारीख क्यों है खास?

इस कपल ने 29 अगस्त को शादी करने का निर्णय लिया है, जो साई धनशिका का जन्मदिन भी है। इस खास दिन को और भी यादगार बनाने के लिए उन्होंने इसे अपनी शादी के दिन के रूप में चुना है। विशाल ने मजाक में कहा कि फिल्म ‘योगी दा’ में धनशिका का एक्शन देखकर उन्हें सतर्क रहना पड़ेगा क्योंकि उनकी किक सीधे सिर तक पहुंचती है।

शादी के बाद भी जारी रहेगा अभिनय करियर

विशाल ने साफ किया कि शादी के बाद भी धनशिका अपना एक्टिंग करियर जारी रखेंगी। उन्होंने कहा, “मैं नहीं चाहता कि उनकी कला सीमित हो। वह एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं और मैं उनका पूरा साथ दूंगा।”

इस जोड़ी ने मीडिया और प्रशंसकों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें अपने रिश्ते को लेकर जो सकारात्मक प्रतिक्रिया और प्यार मिला है, वह उनके लिए बहुत मायने रखता है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Dhan Kharidi : सरकार की मंशा पर सवाल, सरकार विपक्ष में बवाल

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Dhan Kharidi : रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की…

Shyam Janmotsav Chandil: चांडिल में 30वें श्री श्याम जन्मोत्सव के पोस्टर और निमंत्रण कार्ड का विमोचन

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Shyam Janmotsav Chandil श्री श्याम कला भवन, चांडिल के…

Madhupur House Theft: मधुपुर में फौजी के बंद घर में चोरी, ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur House Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर फौजी…