,

154 करोड़ की लागत से बना है 2900 मीटर लंबा फ्लाई-ओवर, उद्घाटन आज

भोपाल: । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, गुरवार को गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर के बीच 154 करोड़ रूपये की लागत से नव निर्मित भोपाल के सबसे बड़े फ्लाई-ओवर का उद्घाटन करेंगे। यह फ्लाई-ओवर शहर के यातायात प्रबंधन में महती सुधार लाने में सहायक होगा। साथ ही यात्रियों को राहत प्रदान करेगा। समारोह में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी उपस्थित रहेंगे। भोपाल शहर में मैदा मिल मार्ग पर गायत्री मंदिर से डीबी मॉल चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा, प्रगति चौराहा से मानसरोवर कॉम्प्लेक्स होते हुए गणेश मंदिर तक निर्मित फ्लाई-ओवर 2900 मीटर लंबा और 15 मीटर चौड़ा है। यह मैदा मिल मार्ग को विद्या नगर, शक्ति नगर, कस्तूरबा नगर, साकेत नगर, दानिश नगर, आशिमा मॉल और एम्स जैसे प्रमुख रिहायशी और वाणिज्यिक क्षेत्रों से जोड़ता है। इसके अलावा, औबेदुल्लागंज, नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा और जबलपुर की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह मार्ग को सुगम बनाएगा। यह फ्लाई-ओवर डी.बी. मॉल, बोर्ड ऑफिस, प्रगति पेट्रोल पंप और मानसरोवर चौराहे जैसे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों पर यातायात का दबाव कम करेगा। प्रारंभिक आंकलन के अनुसार 60 प्रतिशत यातायात इस फ्लाई-ओवर से गुजरेगा, जबकि शेष 40 प्रतिशत यातायात पुराने मार्गों का उपयोग करेगा। फ्लाई-ओवर की एक शाखा डी.बी. मॉल चौराहे से भोपाल हाट (मंत्रालय मार्ग) की ओर जाती है, जिससे वल्लभ भवन तथा अरेरा हिल्स पर स्थित समस्त राज्य स्तरीय कार्यालयों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को पीक आर्वस में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। यातायात सुगम हो जाने से नागरिकों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुँचने में समय की बचत होगी और वाहन प्रदूषण में भी कमी आयेगी, जिससे भोपाल शहर के नागरिकों को राहत मिलेगी।

कार में अवैध विस्फोटक सामग्री, पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार....यह भी पढ़े

Seva Sankalp Abhiyan: अंबिकापुर में बीजेपी ने जारी किया रोडमैप, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे कई कार्यक्रम

Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस से शुरू होगा अभियान अंबिकापुर

Mori Road Accident: मोरी में बड़ा सड़क हादसा, वाहन में सवार 10 लोगों में एक की मौत; 8-9 घायल

Mori Road Accident: खन्यासिणि गांव के पास हुआ सड़क हादसा उत्तराखंड के

AUS vs ZIM: ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को दिया 295 रन का टारगेट, रेनशॉ का शतक

AUS vs ZIM: जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे

CM Yogi Adityanath: बुलंदशहर पहुंचे सीएम योगी, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

संवाददाता: सुरेश भाटी CM Yogi Adityanath उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sanjukta Parashar: CRPF में पहली महिला IG बनीं संजुक्ता पाराशर, CoBRA की कमान संभालेंगी

Sanjukta Parashar को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी CRPF में इंस्पेक्टर जनरल

Service Sankalp Campaign: 17 सितंबर से छिंदवाड़ा में गूंजेगा ‘सेवा का संकल्प’

जिला ब्यूरो चीफ राकेश Service Sankalp Campaign के तहत भारतीय जनता पार्टी

Medical Store Action : गरियाबंद में मेडिकल स्टोर पर बड़ी कार्रवाई, गैर-डिग्रीधारी के इंजेक्शन लगाने का मामला

Medical Store Action : गरियाबंद जिले के सरनाबहाल में गैर-डिग्रीधारी व्यक्ति द्वारा