,

Sonbhadra: 14 वर्षीय नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

- Advertisement -
Ad imageAd image
Sonbhadra: 14-year-old minor girl goes missing under suspicious circumstances

Report- Pravin

मां थाने के चक्कर लगाने को मजबूर

Sonbhadra: सोनभद्र जिले के जुगैल थाना क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां 14 वर्षीय नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की पिछले रविवार रात करीब 10 बजे के बाद से गायब है, लेकिन घटना के आठ दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

पीड़िता की मां लगातार आठ दिनों से थाने के चक्कर लगा रही है और अपनी बेटी की तलाश के लिए गुहार लगा रही है। मां का कहना है कि हर बार आश्वासन तो मिलता है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस लापरवाही से पीड़ित परिवार की चिंता और बढ़ती जा रही है।

पीड़िता की मां प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील के तहत खाना बनाने का काम करती हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार पहले से ही कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहा है। करीब 12 वर्ष पहले पीड़िता के पिता की मृत्यु हो चुकी है, जिसके बाद से मां ही परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नाबालिग के लापता होने का मामला बेहद गंभीर है और पुलिस को तत्काल एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू करनी चाहिए। फिलहाल जुगैल थाना क्षेत्र का यह मामला प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। पीड़ित मां न्याय और अपनी बेटी की सकुशल वापसी की उम्मीद में लगातार प्रशासन से मदद की गुहार लगा रही है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की