,

विशेष पैकेज मिलने पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार की आई पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

बजट 2024-25 में केंद्र सरकार की ओर से बिहार को स्पेशल पैकेज मिलने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार का आभार भी जताया। बता दें कि, जेडीयू और नीतीश कुमार की ओर से हमेशा से बिहार को स्पेशल स्टेट का दर्जा देने की मांग की गई है। वहीं स्पेशल स्टेट को लेकर बीते दिन केंद्र सरकार ने सदन में कहा था कि वो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देंगे। हालांकि, विशेष राज्य का दर्जा तो नहीं बल्कि सरकार की ओर से विशेष पैकेज जरूर दिया गया है जिस पर नीतीश की प्रतिक्रिया सामने आई है।

बिहार के स्पेशल बजट मिलने पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, हम बिहार को विशेष दर्जा दिलाने के लिए हम लगातार बोलते रहे। हमने कहा था कि विशेष राज्य का दर्जा दीजिए या विशेष मदद दीजिए। जिससे राज्य आगे बढ़ सके। केंद्र से अगर अतिरिक्त मदद मिलेगी तो फायदा मिलेगा।

बजट में बिहार को क्या मिला?

बता दें कि बिहार में सड़क प्रोजेक्ट के लिए 26 हजार करोड़ के पैकेज का ऐलान किया गया है। बिहार में 21 हजार करोड़ के पॉवर प्लांट का भी ऐलान किया गया है। इसके अलावा बिहार को वित्तीय सहायता मिलेगी। इसके अलावा  काशी की तर्ज पर बोधगया में कॉरिडोर बनेगा।

बिहार में पर्यटन पर बजट में जोर दिया गया है।
नालंदा में पर्यटन का विकास
बिहार में राजगीर टूरिस्ट सेंटर का निर्माण
बाढ़ आपदा पर बिहार के लिए 11000 करोड़ का प्रावधान

आंध्र प्रदेश को भी मिला विशेष पैकेज

बिहार के अलावा आंध्र प्रदेश को भी विशेष पैकेज मिला है। सदन में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “हमारी सरकार ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम में प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के प्रयास किए हैं। राज्य की राजधानी की जरूरत को समझते हुए हम बहुपक्षीय एजेंसियों के जरिए विशेष वित्तीय सहायता देने वाले हैं. चालू वित्त वर्ष में 15,000 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। भविष्य में भी अतिरिक्त राशि दी जाएगी।” सरकार के इस फैसले से नायडू सबसे ज्यादा गदगद होंगे।

Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए जरूरी हैं ये 3 गुण, तभी लोग करेंगे सम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, राजनीति, समाज और नेतृत्व

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के