बजट के बाद क्या बोले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पढ़िए…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट के बाद संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा- हम सब मिलकर भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाएंगे। इस बजट में लघु उद्योगों के लिए ऋण की आसानी बढ़ाने वाली नई योजनाओं का ऐलान किया गया है। विनिर्माण और निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र को हर जिले तक ले जाने के लिए बजट में अहम घोषणा की गई है। यह बजट स्टार्टअप, नवप्रवर्तन पारिस्थितिकी तंत्र के लिए ढेर सारे नए अवसर लेकर आया है। युवा और रोजगार को लेकर कही ये बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “रोजगार और स्वरोजगार के लिए अभूतपूर्व अवसर बढ़ाना हमारी सरकार की पहचान रही है, आज का बजट इसे और सुदृढ़ करता है। इस बजट में सरकार ने रोजगार से जुड़े प्रोत्साहन स्कीम की घोषणा की है, इससे देश में करोड़ो नए रोजगार बनेंगे, इससे जीवन में पहली नौकरी पाने वाली युवा की पहली तन्ख्वाह हमारी सरकार देगी। कौशल विकास और उच्च शिक्षा के लिए मदद हो या फिर 1 करोड़ नौजवानों को इंटर्नशिप योजना से गांव, गरीब के नौजवान देश की टॉप कंपनियों में काम करेंगे। हमें हर शहर, हर गांव, हर घर उद्यमी बनाना है, इसी उद्देश्य से मुद्रा लोन की लिमिट को बढ़ाकर 10 लाख से 20 लाख किया गया है।”

गांव, गरीब, किसान को समृद्धि की राह पर ले जाने वाला बजट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय बजट पर कहा, “देश को विकास की नई ऊंचाइ पर ले जाने वाले इस महत्वपूर्ण बजट के लिए मैं देशवासियों को बधाई देता हूं। यह बजट समाज के हर वर्ग को शक्ति देने वाला है, यह देश के गांव, गरीब, किसान को समृद्धि की राह पर ले जाने वाला है। पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। नौजवानों को अनगिनत नए अवसर देने वाला बजट है। इस बजट से शिक्षा और स्किल को नई ऊंचाइ मिलेगी, यह मध्यम वर्ग को नई ताकत देने वाला बजट है। यह जनजातीय समाज, पिछड़ों को सशक्त करने की मजबूत योजना के साथ आया है। इस बजट से महिलाओं की आर्थिक भागीदारी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इस बजट में छोटे व्यापारियों, लघु उद्योगों की प्रगति का नया रास्ता मिलेगा। बजट में उत्पादन और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बल है, इससे आर्थिक विकास को नई गति और निरंतरता मिलेगी।”

Hazaribagh: रसोइया-संयोजिका संघ का हल्लाबोल, 21 साल की सेवा के बदले न्यूनतम वेतन और सुरक्षा की मांग

Report: Rupesh kumar dass Hazaribagh झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष संघ के

Jamtara Court Bomb Threat: जामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन से उड़ाने की धमकी

Jamtara Court Bomb Threat: धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप, प्रशासन अलर्ट

Moradabad : खाकी खामोश, विधायक का बेटा बेखौफ? डॉक्टर लक्ष्मण ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

Report: Danveer Moradabad उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हाई-प्रोफाइल मामला प्रकाश

Transport Warehouse Safety: मधुपुर में ट्रांसपोर्ट गोदाम बन रहे खतरे का सबब

Transport Warehouse Safety: आवासीय इलाकों में गोदाम, लोगों में बढ़ी दुर्घटना की

Bokaro Court Bomb Threat: बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Bokaro Court Bomb Threat: मेल से मिली धमकी के बाद पुलिस और

New Delhi मिडिल ईस्ट संकट: भारत में आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ESMA) लागू

New Delhi मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और इजरायल-ईरान

Commercial Gas Cylinder Supply: कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान

Commercial Gas Cylinder Supply: छत्तीसगढ़ में जरूरत के अनुसार पर्याप्त गैस सिलेंडर

Mahanadi Water Dispute: महानदी जल विवाद को लेकर न्यायाधिकरण टीम का चंद्रपुर दौरा

Mahanadi Water Dispute: सुप्रीम कोर्ट के जज सहित न्यायाधिकरण टीम करेगी समीक्षा

Well Rescue Operation: सक्ती में कुएं में गिरे 55 वर्षीय व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

Well Rescue Operation: देर रात कुएं में गिरा व्यक्ति, सुबह ग्रामीणों ने