,

जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के महंगे रिचार्ज से हैं परेशान, तो घर बैठे ऐसे अपने नंबर को BSNL में करें पोर्ट

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान महंगे कर दिए हैं जिसके बाद BSNL एक कैंपेन चला रहा है। BSNL की ओर से अपील की जा रही है कि अपने नंबर को BSNL में पोर्ट करें। इसके लिए BSNL की ओर से SwitchtoBSNL हैशटैग का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। बता दें कि BSNL ने अभी तक अपने रिचार्ज प्लान को महंगे करने की घोषणा नहीं की है।
यदि आप भी रिचार्ज प्लान महंगे होने से बेहद परेशान हैं तो आप भी अपने मौजूदा सिम कार्ड को BSNL में पोर्ट करा सकते हैं। आइए हम आपको जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के सिम को BSNL में पोर्ट करने का तरीका बताते हैं….

BSNL में अपने मौजूदा नंबर को कैसे पोर्ट करें?

किसी भी नंबर को पोर्ट करने के लिए एक यूनिक पोर्टिंग कोड (UPC) की आवश्यकता होती है। इस कोड के लिए मैसेज में PORT लिखें और स्पेस देकर अपना 10 अंकों वाला मोबाइळ नंबर टाइप करें और मैसेज को 1900 पर भेज दें।

ये रहा बीएसएनल में पोर्ट कराने का आसान उपाय

इसके बाद आपको पास UPC आ जाएगा। यदि आप जम्मू-कश्मीर सर्किल के यूजर हैं तो आपको 1900 पर कॉल करना होगा। उसके बाद आपको यह कोड मिल जाएगा। UPC की वैधता 15 दिनों तक की होती है यानी कोड मिलने के 15 दिनों के अंदर आपको नंबर को पोर्ट करने का काम पूरा करना होगा, हालांकि जम्मू-कश्मीर सर्किल के लिए इसकी वैधता 30 दिनों की है।
कोड मिलने के बाद आपको किसी भी सिम कार्ड की दुकान या BSNL के कस्टमर सर्विस सेंटर पर जाना होगा। वहां जाने के बाद आपसे एक फोटो, आधार कार्ड और वैकल्पिक मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। उसके बाद आपको BSNL का नया सिम कार्ड मिल जाएगा। पोर्टिंग फीस के तौर पर आपको कुछ पैसे देने पड़ सकते हैं। इसके बाद आपके नंबर पर एक मैसेज आएगा जिसमें पोर्टिंग की तारीख लिखी होगी। उस तारीख पर आपका पुराना सिम बंद हो जाएगा और नया सिम चालू हो जाएगा।

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…