हरियाणा विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी आप, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ में किया एलान

- Advertisement -
Ad imageAd image

आम आदमी पार्टी हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी प्रदेश में सभी 90 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ में ये एलान किया। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में मान ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी एक महत्वपूर्ण पार्टी बन चुकी है। आप आज एक राष्ट्रीय पार्टी है। जब हमने गुजरात में 14 प्रतिशत वोट हासिल किए तब से हम आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय पार्टी बने। हमारी 2 राज्यों में सरकार है। गुजरात और गोवा में हमारे विधायक हैं। अब हरियाणा में विधानसभा चुनाव आ रहे हैं। जिसे हम पूरी शक्ति से लड़ेंगे।

पंजाब, दिल्ली से मिलती है हरियाणा की संस्कृति

मान ने कहा कि केजरीवाल भी हरियाणा से हैं। पंजाब, दिल्ली और हरियाणा की संस्कृति मिलती है। कुछ लोगों को दिल्ली के काम पता हैं। कुछ को पंजाब के काम पता हैं। मान ने कहा कि हमने अभी जालंधर उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की। पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर मेरी जहां भी ड्यूटी लगेगी।  हम वहां जाएंगे और टीम बनाकर लड़ेंगे।

पीएम पर भड़के सांसद संजय सिंह

वहीं आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि पिछले 10 साल से भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। 10 साल में इस सरकार ने हरियाणा को क्या दिया। हरियाणा फिरौती का गढ़ बन गया है। सड़कों पर लाठियां चल रही है। किसानों को रौंदा गया। हरियाणा में बहुत से घर शहीदों के मिल जाएंगे और आप अग्निवीर लेकर आ रहे हो। चार साल की ठेके की नौकरी दे रहे हो। अग्निवीर योजना वापस होनी चाहिए। किसानों और  बेरोजगारी का बहुत बड़ा मुद्दा है। अपराध बढ़ता जा रहा है। आज हरियाणा को आम आदमी पार्टी की जरूरत है। हमने दिल्ली और पंजाब में काम करके दिखाया। बिना भ्रष्टाचार के नौकरियां दी। कहीं कोई पेपर लीक नहीं हुआ। शिक्षा व्यवस्था बेहतर की। पार्टी ने ‘हरियाणा में बदलेंगे हाल अब लाएंगे केजरीवाल’ का नारा दिया।

बूथ स्तर पर लड़ेंगे चुनाव

संदीप पाठक ने कहा कि अगर किसी को संदेह है कि आप हरियाणा में कैसे चुनाव लड़ेगी मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि आप हरियाणा जबरदस्त चुनाव लड़ेगी। बूथ स्तर पर लड़ेगी। हमें हर जगह से बदलाव की आवाज सुनाई देगी। कुरुक्षेत्र में हमने लोकसभा चुनाव लड़ा। हम सिर्फ 20 हजार वोट से हारे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम सभी 90 सीटों पर लड़ेंगे। एसवाईएल को लेकर कहा कि मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है, इस बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकता।

Ye Bhi Pado – Deva Film Review

Leave a comment

राज्य मंत्री श्री लोधी के निर्देशन में हजारों वर्ष पुराने पुरावशेषों की खोज

Report: Aakash Sen दमोह: संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य

जबलपुर राजस्व अभिलेखागार का नवाचार: रिकॉर्ड सुरक्षित और सहज उपलब्ध, जनसामान्य के लिए अनुकरणीय पहल

कलेक्टर्स-कमिश्नर्स कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन प्रथम सत्र में जबलपुर में राजस्व विभाग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई में 9 अक्टूबर को इंटरएक्टिव सेशन में निवेशकों से करेंगे संवाद

मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी निवेश गंतव्य बनाने के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता शत-प्रतिशत हो : मुख्य सचिव

भोपाल : मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने शिक्षा में गुणात्मक सुधार

शिवरीनारायण के बॉम्बे मार्केट में भीषण आग, तीन दुकानें और दो ठेले जलकर खाक

जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण के बॉम्बे मार्केट में मंगलवार की देर रात भीषण आग

मगरलोड : सोंगा पंचायत में हंगामा, ग्रामीणों ने सचिव को हटाने की मांग पर खोला मोर्चा

मगरलोड। मगरलोड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोंगा में आयोजित ग्रामसभा उस समय

गरियाबंद कलेक्टर का वीडियो वायरल, जनदर्शन में ग्रामीणों को लगाई फटकार

गरियाबंद जिले में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर का एक वीडियो

अयोध्या में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भव्य स्वागत

BY: Yoganand Shrivastava अयोध्या: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या बुधवार

आबकारी विभाग की कार्रवाई, 410 किलो महुआ लहान समेत शराब जप्त

अम्बिकापुर में आबकारी विभाग की टीम ने अवैध महुआ शराब निर्माण पर

सरगुजा संभाग में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

संयुक्त संचालक स्वास्थ्य विभाग डॉ. अनिल कुमार शुक्ला ने सरगुजा संभाग में

कांकेर की सड़कों पर स्कूटी में रोमांस का वीडियो वायरल

कांकेर शहर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एनएच 30

संगठन सृजन अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने शुरू की नई पहल

कांग्रेस कमेटी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी

Facebook Live पर शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी ने कहा—ड्रामा कर रहा है पति

BY: Yoganand Shrivastva कर्नाटक के जयनगर थाना क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद

पुलिस और ईडी पर मारपीट का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

रायपुर के कारोबारी हेमंत चंद्राकर के साथ प्रवर्तन निदेशालय (ED) अधिकारियों द्वारा

चिरमिरी रेलवे स्टेशन पर मिला युवक का सिर कटा शव

मौके पर पहुंची पुलिस – आत्महत्या की आशंका एमसीबी जिले के चिरमिरी

रेत से भरी हाइवा ने मारी नगर पालिका कर्मचारी को टक्कर

स्वच्छता दीदियों का फूटा गुस्सा – चक्काजाम कर जताया विरोध रायपुर जिले

दबंगों के हौसले बुलंद: पेड़ पर फायरिंग करते वीडियो हुआ वायरल

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया

नारायणपुर में बालिका छात्रावास में घुसकर अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नारायणपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बालिका छात्रावास में दीवार

झारखंड की 10 बड़ी खबरें: 8 अक्टूबर 2025

BY: MOHIT JAIN झारखंड में आज कई अहम घटनाएं सुर्खियों में रहीं