,

शिवरीनारायण के बॉम्बे मार्केट में भीषण आग, तीन दुकानें और दो ठेले जलकर खाक

- Advertisement -
Ad imageAd image
A massive fire broke out in Shivrinarayan's Bombay Market, gutting three shops and two carts.

जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण के बॉम्बे मार्केट में मंगलवार की देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह आग 7 और 8 अक्टूबर की दरम्यानी रात करीब 2 बजे लगी, जिसने देखते ही देखते तीन बड़ी दुकानों और दो ठेलों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही पुलिस, होमगार्ड और फायर ब्रिगे की टीम मौके पर पहुंच गई। साथ ही, आसपास के निजी प्लांटों से भी दमकल वाहन मंगाए गए।

करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पांच दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि तकनीकी जांच टीम को मौके पर बुलाया गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार