,

नारायणपुर में बालिका छात्रावास में घुसकर अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

The accused who entered the girls' hostel and committed obscene acts in Narayanpur was arrested.

नारायणपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बालिका छात्रावास में दीवार फांदकर घुसने और छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान किशन विश्वकर्मा उर्फ राहुल के रूप में हुई है, जो कांकेर जिले के पखांजूर का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद छात्रावास की अधीक्षिका ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद जांच में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें आरोपी की हरकतें और हुलिया स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था। फुटेज और सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी का मकसद क्या था और क्या इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…