,

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन का शिष्टाचारिक मुलाकात

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली : डॉ. मनसुख मांडविया, युवा, खेल कल्याण एवं श्रम तथा रोज़गार मंत्री भारत सरकार से इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र एवं श्री राकेश ठकरान महासचिव ने मिलकर आगामी लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेल: 2028 के संबंध में चर्चा की व आईएबीएफ द्वारा आयोजित की जा रही फाइट नाइट व टाइटल प्रतियोगिताओं के संबंध में अवगत कराया। खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार व सुविधाएं दी गईं उनकी जानकारी दी गई। मंत्री जी ने इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के कामों की तारीफ़ करते हुए कहा कि आप बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।

इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल राकेश ठकरान ने खेल मंत्री को बताया कि ग़ैर मान्यता प्राप्त फेडरेशन द्वारा आयोजित प्रेसिडेंट कप और अन्य राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों से शुल्क लेकर इंट्री कराई , जिसकी जानकारी भी उन्होंने मंत्री जी को दी। इस प्रकार यह ग़ैर मान्यता प्राप्त फेडरेशन लालच देकर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय कैंप में नाम डालने व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भेजने के नाम पर धन उगाही कर रहे हैं। इन्होंने नेशनल कैंप के नाम पर खिलाड़ियों को बुलाना व पैसा लिया है, जिससे खिलाड़ी आहत हैं। माननीय मंत्री जी ने सभी बातों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए आश्वासन दिया कि बड़ी जल्दी ही सभी खिलाड़ियों के हित में बाक्सिंग को मज़बूत किया जायेगा ।

Chanakya Niti: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को जरूर बताएं चाणक्य की ये 7 बातें, जिंदगी भर आएंगी काम

Chanakya Niti: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का त्योहार

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में