,

हिमाचल बस हादसा: वक्त पर पहुंच जाता बचाव दल तो बच सकती थीं कई जानें, देर ने बढ़ाई मौतों की संख्या

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastava

हिमाचल प्रदेश: बिलासपुर ज़िले के झंडूता क्षेत्र में हुए भीषण बस हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया। यात्रियों से भरी बस भूस्खलन की चपेट में आ गई, जिससे अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य में देरी के आरोपों ने प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

समय पर पहुंचता राहत दल तो बच सकती थीं कई जानें

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी, लेकिन राहत टीम और जेसीबी मशीन मौके पर देर से पहुंचीं। मलबा समय रहते नहीं हटाया जा सका, जिससे कई यात्रियों की दम घुटने से मौत हो गई। लोगों का कहना है कि अगर राहत दल समय पर पहुंच जाता, तो कई जिंदगियां बचाई जा सकती थीं।

हादसा कैसे हुआ?

सूत्रों के अनुसार, यह प्राइवेट बस संतोषी मरोतन से घुमारवीं जा रही थी। बरठीं क्षेत्र में भल्लू पुल के पास अचानक भूस्खलन हुआ और पहाड़ी का भारी मलबा बस पर गिर गया। करीब 30 यात्री बस में सवार थे। देखते ही देखते बस पूरी तरह मलबे में दब गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने एक्स (X) पर लिखा, “बिलासपुर में भूस्खलन के कारण हुई बस दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करती हूँ और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूँ।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गहरा दुख जताया। पीएमओ की ओर से जारी संदेश में कहा गया, “हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर हादसे में जान-माल की हानि दुखद है। प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।”

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा—मन को झकझोर देने वाली घटना

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इस दुर्घटना पर शोक जताते हुए कहा, “भल्लू पुल के पास हुए इस भीषण भूस्खलन में बस के दबने की खबर ने मन को भीतर तक झकझोर दिया है। मैं दिवंगत आत्माओं की शांति और पीड़ित परिवारों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।”

जयराम ठाकुर और भाजपा नेताओं ने भी जताया शोक

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह अत्यंत दर्दनाक घटना है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। मैं खुद घटनास्थल पर जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करूंगा।”
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भी संवेदना व्यक्त की है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Road Collapsed : डिंडोरी में 7 करोड़ की सड़क 3 साल में ही बह गई, बारिश ने खोली निर्माण की पोल

रिपोर्ट- रफी खान Road Collapsed : मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में मानसून

Shubman Gill के पास इतिहास बदलने का मौका, श्रीलंका सीरीज में करना होगा बस इतना काम

Shubman Gill: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से

Chicken Church Indonesia: न मुर्गा, न आम चर्च… फिर क्यों मशहूर है ये अनोखी इमारत? सपने से शुरू हुई थी कहानी

Chicken Church Indonesia की रहस्यमयी कहानी Chicken Church Indonesia: इंडोनेशिया के सेंट्रल

Tractor Accident: कोहढा गांव मोड़ के पास रबीश से लदी ट्रैक्टर पलटी, चालक की दबकर मौत

Report: Neha gupta Tractor Accident भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में

Road Collapsed : डिंडोरी में 7 करोड़ की सड़क 3 साल में ही बह गई, बारिश ने खोली निर्माण की पोल

रिपोर्ट- रफी खान Road Collapsed : मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में मानसून

Balochistan में पाकिस्तानी सेना की एयरस्ट्राइक, 20 नागरिकों की मौत; दर्जनों घर तबाह

Balochistan: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सेना की ओर से

भारत पर 100% Tariff वाले अमेरिकी बिल के समर्थन में बोरिस जॉनसन, बोले- रूस पर पड़ेगा दबाव

100% Tariff: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रूस से तेल

International Youth Day पर PM Modi का युवाओं को संदेश, संस्कृत सुभाषित के जरिए बताए सफलता और सम्मान के गुण

International Youth Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर

Parliament Monsoon सत्र के आखिरी 2 दिन में हंगामा तेज, JPC के पास भेजा जा सकता है FCRA बिल

Parliament Monsoon: मानसून सत्र के अब केवल दो कार्यदिवस बाकी हैं। बुधवार

CG: Top 10 News

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. पन्ना की खदान में

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 12 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Chanakya Niti: इन 6 मुश्किल मौकों पर जो आपके साथ खड़ा रहे, वही है सच्चा मित्र, चाणक्य ने बताई पहचान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, रिश्तों, व्यवहार और मित्रता