,

इंदौर में महिला पर हमला: पड़ोसियों ने लोहे के एंगल से किया वार, मकान विवाद बना झगड़े की वजह

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastava

इंदौर: बाणगंगा इलाके में सोमवार को एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक और युवती ने महिला पर लोहे के एंगल से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


मकान विवाद से शुरू हुआ झगड़ा

पीड़िता पिंकी सिकरवार, निवासी गोविंद नगर, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार दोपहर वह अपने घर पर मौजूद थी। तभी पड़ोसी विराज जोशी और शिवानी रायकुंवर वहां पहुंचे। दोनों से पहले से मकान को लेकर विवाद चल रहा था। जैसे ही वे पहुंचे, उन्होंने महिला से गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर लोहे के एंगल से उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।


जान से मारने की धमकी भी दी

महिला ने बताया कि आरोपियों ने धमकी दी कि यदि उसने मकान खाली नहीं किया, तो उसके लिए परिणाम गंभीर होंगे। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी योगेश सविता और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और महिला को बचाया।


पुलिस ने दर्ज की FIR

घटना के बाद पीड़िता ने बाणगंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने विराज पुत्र कृष्णकांत जोशी और शिवानी रायकुंवर के खिलाफ मारपीट और धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोनों आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार

Kavya Maran से शादी करेंगे अनिरुद्ध रविचंदर? तारीख और वेन्यू को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

Kavya Maran: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरुद्ध

Bhopal: डिजिटल युग में सुरक्षित और जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त उपभोक्ता

Bhopal: डिजिटल बाजार ने खरीदारी और भुगतान को जितना आसान बनाया है,