,

दबंगों के हौसले बुलंद: पेड़ पर फायरिंग करते वीडियो हुआ वायरल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bullies are emboldened: Video of them firing at a tree goes viral

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने खुलेआम देसी कट्टे से पेड़ पर फायरिंग कर उसका वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो सनावल थाना क्षेत्र के डूमरपान गांव का है। वायरल वीडियो में आनंद रवि नामक युवक को देसी कट्टा लेकर पेड़ पर फायरिंग करते हुए साफ देखा जा सकता है।

ग्रामीणों के अनुसार, यह वीडियो गांव में दहशत फैलाने के उद्देश्य से बनाया गया है। युवक ने फायरिंग का रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोग डरे हुए हैं और प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।

गांव में भय का माहौल
वीडियो वायरल होने के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से शांति भंग होती है और पुलिस को सख्त कदम उठाना चाहिए।

पुलिस जांच में जुटी
सनावल थाना पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान आनंद रवि के रूप में हुई है और उसके खिलाफ हथियार अधिनियम के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार

Kavya Maran से शादी करेंगे अनिरुद्ध रविचंदर? तारीख और वेन्यू को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

Kavya Maran: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरुद्ध

Bhopal: डिजिटल युग में सुरक्षित और जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त उपभोक्ता

Bhopal: डिजिटल बाजार ने खरीदारी और भुगतान को जितना आसान बनाया है,